Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

लखन सिंगला ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र को आज भी प्रासंगिक बताया

मैट्रो प्लस से महेश गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 4 सितम्बर: भगवान ने श्रीकृष्ण अवतार में जो जीवन चरित्र निभाया वो आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना द्वापर युग में प्रासंगिक था। उन्होंने अर्जुन को माध्यम बनाकर जो गीता संदेश दिया, वो आज भी लोगों का मार्गदर्शन कर रहा है। यह बात एचपीसीसी सदस्य एवं पूर्व पार्षद लखन कुमार सिंगला ने जन्माष्टमी के अवसर पर लोगों से कही। उन्होंने फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में दो दर्जन से ज्यादा मंदिरों पर आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की।
लखन ङ्क्षसगला ने मंदिरों में आयोजित कार्यक्रमों को भारतीय समाज में धर्म को बचाए रखने के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि किन्हीं कारणों से व्यक्ति में कोई विकार आने लगते हैं तो धार्मिक आयोजनों से दूर हो जाते हैं। जहां धर्म की चर्चा और भगवान के लीला चरित्रों का चिंतन होता है, वहां बुराई रह ही नहीं सकती। श्री सिंगला ने शास्त्री कॉलोनी, भूड कॉलोनी, गढ़ी मोहल्ला, पुरानी चुंगी, भारत कॉलोनी, सैक्टर-8, सैक्टर-7, सैक्टर-9, सैक्टर-10, सीही गांव, सैक्टर-19, ओल्ड फरीदाबाद पथवारी माता मंदिर, न्यू भारत कॉलोनी, हरी नगर, संत नगर, खेड़ी पुल आदि जगहों पर स्थित मंदिरों पर आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रमों में भागीदारी की और माथा टेक कर लोक-कल्याण के लिए प्रार्थना की।
इन विभिन्न स्थानों पर प्रमुख व्यक्तियों में अमर बंसल, अरुण बजाज, विजय शर्मा, प्रदीप गोयल, नवल किशोर गर्ग, शमशेर तेवतिया, शिव सिंह मलिक, अमित बंसल, नरेश गर्ग, दिनेश तिवारी, एस के शर्मा, अमर ङ्क्षसह, गयालाल गर्ग, विक्रम सिंह, एसके गुलाटी, विरेंद्र शर्मा, मास्टर यादव, चौधरी बलजीत, रामफूल, आर एस डागर, दीपक छाबड़ा, मामचंद, चौधरी रघुबीर, सतीश कुमार, मास्टर रंजीत, मनोज माहौर, कामेश्वर भारती, नरेंद्र ठाकुर, लल्लन गिरी, पप्पू गिरी, योगेंद्र गर्ग, दिनेश पंडितजी, रोशनलाल राणा आदि शामिल रहे।

Related posts

हार्डवेयर मामला: Vigilence विभाग के मुंह पर तमाचा, निगमायुक्त की ईमानदारी पर लगा सवालिया निशान

Metro Plus

जब थाने में ही दे डाली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के Office Bearer को हाईकोर्ट में ही गोली मारने की धमकी

Metro Plus

NIT-5 व एक नम्बर की मार्किट में कभी भी कुछ बड़ा हादसा हो सकता है: भाटिया

Metro Plus