Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

फौगाट स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 17 सितंबर को

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 4 सितम्बर: बल्लभगढ़-समयपुर रोड, राजीव कॉलोनी स्थित फौगाट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार, 17 सितंबर को 5वीं चौ० नत्थी सिंह चलविजयोपहार अंत:विद्यालयी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में फरीदाबाद जिले के लगभग 20 विद्यालय हिस्सा लेंगे जिनमें मुख्यत: सरस्वती शिशु सदन स्कूल तिगांव, विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल घरोंंड़ा, कुंदन ग्रीन वैली स्कूल, हिंदू सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ग्रीन फील्ड स्कूल सुनपेड, कला मंदिर साहूपुरा, श्री राम स्कूल फतेहपुर बिल्लोच, नव ज्योति स्कूल फतेहपुर बिल्लौच, आशा ज्योति विद्यापीठ शाहपुरा, ए.डी.स्कूल डबुआ कॉलोनी, पाईनवुड बोर्डिंग स्कूल पावटा, इकरा स्कूल फतेहपुर तगा, करहाना स्कूल फिरोजपुर कलां, शिवा स्कूल सीकरी, न्यू पब्लिक स्कूल सीकरी, बीएस मेमोरियल स्कूल, बंसी विद्या निकेतन सेक्टर-56, राहुल स्कूल राजीव कॉलोनी, पटेल स्कूल राजीव कॉलोनी, डी एस मेमोरियल स्कूल राजीव कॉलोनी, रावल बाल शिक्षा केंद्र प्रतापगढ़ सेक्टर-56, कुरुक्षेत्र सीनियर सेकेंडरी स्कूल जवाहर कॉलोनी, कर्मभूमि स्कूल-नंगला आदि शामिल रहेंगे। प्रत्येक स्कूल से कक्षा 9 से 12 तक के कोई भी दो प्रतिभागी दिए गए 7 विषयों में से अलग-अलग दो विषय चुनेंगे।
भाषण की अवधि 4 से 6 मिनट होगी। प्रथम आने वाली टीम को चौधरी नत्थी सिंह ट्राफी से नवाजा जाएगा। निर्णायक मंडल में तीन निर्णायक होंगे जिनका निर्णय अंतिम व मान्य होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप करेंगे।
प्रतियोगिता आयोजित विद्यालय के निर्देशक सतीश फौगाट ने बताया कि यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों की भाषा में महारत को निखारती है और रचनात्मक सोच को बढ़ाती है। सभी विषय मौजूदा हालातों पर आधारित वर्तमान समय में बड़े ही प्रसांगिक हंै। जैसे: घर दफ्तर या राहे आम, मोबाइल फोन के हुए गुलाम। ढोंगी बाबाओं का बड़ा ताम झाम, संत महात्माओं का करता बदनाम। दहेज की बलि या तीन तलाक, हर बार औरत होती हलाक आदि।

Related posts

Chief Minister, Mr. Manohar Lal paying floral tributes to former Deputy Chief Minister, Haryana Dr. Mangal Sen on his birth anniversary

Metro Plus

कांग्रेसियों ने श्रद्धापूर्वक मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि

Metro Plus

मानव सेवा समिति ने स्वतंत्रता दिवस पर 370 लड्डू बांटकर मनाई खुशी

Metro Plus