Metro Plus News
फरीदाबाद

एन.एच.-5डी ब्लॉक में वीरवार, 13 सितम्बर को होगी गणपति जी की मूर्ति स्थापना

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 10 सितम्बर: एनआईटी क्षेत्र के एन.एच.-5डी ब्लॉक में वीरवार, 13 सितम्बर को गणपति जी की मूर्ति स्थापना की जाएगी। तीन दिवसीय इस मूर्ति स्थापना समारोह के पहले दिन 13 सितम्बर को प्रात: नौ बजे गणेशजी की मूर्ति स्थापित होगी और सायंकाल 7 बजे गणेश जी का पूजन व आरती होगी तथा प्रसाद वितरण होगा। समारोह के दूसरे दिन शुक्रवार, 14 सितम्बर व शनिवार, 15 सितम्बर को भी इसी समयानुसार पूजन, आरती व प्रसाद वितरण होगा तथा रविवार, 16 सितम्बर को प्रात: 9 बजे मूर्ति विसर्जन के बाद दोपहर एक बजे से गणपति भक्तों के लिए भंडारा होगा।

गणेश चतुर्थी हिन्दू धर्म का अत्यधिक मुख्य तथा बहुत प्रसिद्ध पर्व है। इसे हर साल अगस्त या सितंबर के महीने में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। ये भगवान गणेश के जन्म दिवस के रुप में मनाया जाता है, जो माता पार्वती और भगवान शिव के पुत्र है। ये बुद्धि और समृद्धि के भगवान है इसलिए इन दोनों को पाने के लिए लोग इनकी पूजा करते है। लोग गणेश की मिट्टी की प्रतिमा लाते है और चतुर्थी पर घर पर रखते है तथा 10 दिन तक उनकी भक्ति करते है और उसके बाद अनन्त चतुर्दशी के दिन अर्थात् 11वें दिन गणेश विसर्जन करते है।

कार्यक्रम के आयोजको ने सभी लोगों से अपील की है कि वो ज्यादा से ज्यादा संख्या में गणपति जी की मूर्ति स्थापना समारोह में हिस्सा लें।

 

Related posts

श्रद्धा, भक्ति, सेवा और समर्पण का पावन संगम है कांवड़ यात्रा: विपुल गोयल

Metro Plus

लाखों रूपये की लागत से आंखों के ऑपरेशन कहा होगें अब नि:शुल्क? देखें!

Metro Plus

फरीदाबाद मॉडल स्कूल ने मनाया अपना 23वां शपथ ग्रहण समारोह

Metro Plus