Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादरोटरी

रोटरी के DGE सुरेश भसीन तथा PDG सुधीर मंगला दोनों के पिताजी का निधन, दोनों का आज एक ही समय दी जायेगी मुखाग्नि

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
नई दिल्ली, 13 सितंबर: रोटरी परिवार के लिए आज का दिन बड़ा दुःखद है। आज एक साथ रोटरी परिवार को दो-दो सदमे झेलने पड़ रहे हैं। एक तरफ कल बुधवार की शाम को रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट सुरेश भसीन के पिताजी का निधन हो गया वहीं आज सुबह रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रहे PDG सुधीर मंगला के पिताजी का भी निधन हो गया। दोनों को आज नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर एक समय में शाम को 4 बजे उनके परिजनों द्वारा मुखाग्नि दी जाएगी।
गौरतलब रहे कि रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट सुरेश भसीन के पिताजी एस.आर. भसीन का निधन का बुधवार, 12 सितंबर को निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज वीरवार, 13 सितम्बर को नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर शाम 4 बजे रीति-रिवाज के साथ किया जाएगा।
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए उनकी उठावनी शनिवार, 15 सितंबर को शाम 4 से 5 बजे की रखी गई है।
वहीं दूसरी तरफ आज सुबह PDG सुधीर मंगला के पिताजी RC Mangla का भी निधन हो गया। उनका भी आज ही शाम को 4 बजे निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
एसआर भसीन तथा RC Mangla के निधन पर रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विनय भाटिया, DGN संजीव राय मेहरा, डिस्ट्रिक्ट ट्रेनर पीडीजी विनोद बंसल, पीजेएस सरना, अमित जुनेजा, जेपी मल्होत्रा,अजित जालान, राजेश मेंदीरत्ता, अशोक कंटूर आदि रोटरी लीडर्स ने शोक प्रकट करते हुए इन दोनों की आत्मा की शांति के लिए दुआ की है।

Related posts

अखिल भारतीय किन्नर समाज कलश यात्रा निकाल मंदिर में चांदी का मुकुट व घंटा भेंट करेगा: राजेश भाटिया

Metro Plus

SSB हॉस्पिटल ने सफल सर्जरी कर मरीज के पेट से निकला 16.5 किलो का ट्यूमर

Metro Plus

अमेरिका की स्वाहिली युनिवर्सिटी PHD की मानद डिग्री से उन्हें नवाजेगी: फौगाट

Metro Plus