Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

ठेका न हटाने के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यक्रताओं ने सीमा त्रिखा का पुतला फूंका

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 13 सितम्बर: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मवीर भडाना ने सैक्टर-48 स्थित शराब के ठेके को न हटाने के विरोध में स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बडख़ल की विधायक सीमा त्रिखा का पुतला फूंका और सरकार के विरोध में नारे बाजी की। आप नेता धर्मवीर भडाना के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने विधायक सीमा त्रिखा की तेरहवीं मनाई और पुतला फूंककर अपना विराध जताया।
श्री भडाना ने कहा कि स्थानीय लोग यहां सैक्टर-48 रिहायशी क्षेत्र में शराब का ठेका खोले जाने से बेहद नाराज हैं क्योंकि ठेके पर लोग आकर खुले आम शराब पीते हैं और आती जाती बहन बेटियों पर फब्बतियां कसते हैं। यहां का माहौल बेहद खराब हो गया है। उन्होंने कहा समाजसेविका परमिता चौधरी व पुष्पा हिन्दुस्तानी स्थानीय लोगों के साथ पिछले 12 दिन से ठेके को हटाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
श्री भडाना ने कहा यह ठेका भाजपा की विधायक सीमा त्रिखा के रिश्तेदार का है इसलिए इसे प्रशासन यहां से हटाने में गुरेज कर रहा है। विरोध कर्ताओं ने जिला उपायुक्त सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों को ठेका हटाने के लिए लिखित शिकायत दी है मगर विधायक के दबाव की बजह से ठेका को हटाया नहीं जा रहा।
इस मौके पर बाबा रामकेवल, विजय गुर्जर, रीना हिन्दुस्तानी, राजवाला, इन्दु सैनी, रेहमानी, निधा खान, सलमा, राजुद्दीन, सुनील ग्रोवर, तेजवंत सिंह, सोन, माधव झा, बाल किशन, गिरीश शर्मा, राजन शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related posts

मानव रचना में हुआ Annual Fest Resurrection-2016 का जोरदार आगाज

Metro Plus

DAV कॉलेज में रैली निकाल पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

Metro Plus

आखिर क्यों Gym Trainer मुकेश ने दिया अपने दोस्त के घर में चौहरे हत्याकांड का अंजाम?

Metro Plus