Metro Plus News
Newspaperफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

कांग्रेस नेत्री सीमा जैन ने किया साइकिल यात्रा का जोरदार स्वागत

अशोक तंवर कांग्रेस सरकार आने पर अग्रोहाधाम तक की पक्की सड़क का निर्माण करायेंगें
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लबगढ़, 13 सितम्बर: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ० अशोक तंवर का साईकल यात्रा के दूसरे दिन चावला कॉलोनी में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान अशोक तंवर ने 100 फुट रोड़ स्थित अग्रसेन चौक पर महाराज अग्रसेन को माल्यार्पण करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार आने पर अग्रोहाधाम तक की पक्की सड़क का निर्माण वे स्वयं करायेंगे।
इस अवसर पर सीमा जैन ने कहा कि ये सिर्फ साईकल यात्रा नहीं बल्कि एक जन-जागरण अभियान है जो अशोक तंवर ने प्रदेश की झूठी और जुमलेबाज भाजपा सरकार के घोटालों का पर्दाफाश करने और पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार की पोल खोलने के उद्देश्य को लेकर चलाया हैं। ये आम जनता की लड़ाई है। ये गरीब के हक की लड़ाई है जिसे कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक लड़ेगी।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व प्रवक्ता सीमा जैन और कैलाश गर्ग द्वारा आयोजित इस स्वागत समारोह में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ० आर.के. गोयल, सरदार हरजीत सिंह, संजय सोलंकी, मधु सिंह, विजेश यादव, रंजना, नीतू, सविता, बीना देवी, पवन जैन, रविन्द्र बंसल, खेमचंद मंगला, बलराम गर्ग, रामोतार मंगला, मोहित गुप्ता, बालकिशन मंगला, किशन रोहिला, दिनेश गुप्ता, जगदीश रोहिला, सुनील मंगला, डॉ० बिजेन्द्र सिंगला, अशोक मित्तल, संजय सिंगला, अविनाश भगत सिंह, लक्ष्मी, कृष्णा, नेहा, सोनिया, ज्योति, ऋतु अर्चना, यश जैन, भावेश गर्ग सहित अनेकों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस मौके पर अशोक तंवर का भव्य पुष्पहार पहनाकर और हरियाणा के कोने-कोने से आए हुए साइकिल यात्रियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत किया गया।

Related posts

मुकबधिर बच्चों के लिए किया गया विभिन्न खेलों का आयोजन

Metro Plus

कुंदन ग्रीन वैली स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Metro Plus

छात्रों को समय-समय में काउंसलिंग करके और सेमिनार के जरिए जागरूक करना चाहिए: सीमा त्रिखा

Metro Plus