Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Savitri Polytechnic ने धूूमधाम से मनाया गणपति उत्सव

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 14 सितम्बर: नेहरू ग्राउंड स्थित सावित्री पॉलिटेक्निक वॉर वूमैन में गणपति उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन एस.एन. दुग्गल व संस्थान की प्रधानाचार्य कमलेश शाह ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया।
इस अवसर पर पॉलिटेक्निक की अध्यापिकाओं व छात्राओं ने गणेश जी की पूजा अर्चना के साथ स्थापना की, और भोग लगाया। छात्राओं को सबोंधित करते हुए संस्थान के चेयरमैन एस.एन. दुग्गल ने कहा कोई भी शुभ कार्य करने से पहले गणपति को प्रथम देव के तौर पर पूजा जाता है। गणेश चतुर्थी पूरे भारत में धूमधाम से मनाई जाती है। उन्होंने कहा महाराष्ट्र में तो इस त्यौहार को हर धर्म के लोग पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और गणपति की आरती व गीत पर नित्य किया।
इस मौके पर संस्थान की प्रधानाचार्य कमलेश शाह ने सभी छात्राओं गणपति की पूजा अर्चना करने के बाद बप्पा प्रार्थना की कि उनके संस्थान की सभी छात्राओं का भविष्य उज्जवल हो और वह आत्म निर्भर बनकर जीवन जीयें।
इस अवसर पर छात्रा चेतना, डोली, रितु, नीलम, सोनल, शालू व सान्या सहित अनेक छात्राओं समारोह में अपना योगदान दिया।
इस मौके पर संस्थान की टीचर रीटा शर्मा, नीता गोसांई, रितु पूरी, नीलम गुप्ता, मंजू कोहली, मीना ठाकुर, विनीता, दिव्या मौजूद थी।

Related posts

एसवीसी को-ऑपरेटिव बैंक ने रोटरी क्लब के सहयोग से लगाया नि:शुल्क हेल्थ चेक-अप कैम्प

Metro Plus

सीमा त्रिखा के 120 करोड़ के ड्रीम प्रोजक्ट का उद्वघाटन करेंगे मुख्यमंत्री

Metro Plus

SDM परमजीत चहल ने किया सरल सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण

Metro Plus