Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जादूगर सी.पी. यादव ने लोगों को जादू कर दिखाया अपना कमाल

महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा गणेश उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया
मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 20 सितम्बर: महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजानिक गणेश उत्सव गांधी कॉलोनी स्थित गणेश पार्क में 13 सितम्बर से 23 सितम्बर तक मनाया जा रहा है। मंडल द्वारा एक मैजिक शो का आयोजन किया गया। जिसमें गांधी कॉलोनी निवासी एवं बच्चे बहुत बड़ी संख्या बल में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम की शुरूआत गणेश जी की पूजा से हुई। जिसमें मैजिशियन सी.पी. यादव व मैजिशियन आर्टिस्ट एवं बाप्पा के समक्ष माथा टेका एवं आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम की शुरूआत डिस्को मैजिक द्वारा की गई। जिसमें नॉन स्टॉप 30 मिनट जादूगर ने मैजिक तरह-तरह का जादू दिखाया। जिसे बच्चे एवं दर्शको ने खूब तालिया बजाई और तालियों से जादूगर की वाह-वाही की।
इस मौके पर जादूगर सी.पी. यादव ने दर्शको में से एक बच्ची को उठवाया और उस बच्ची को जादूगर ने अपने मूह में ऊंगली रखने को बोला और उसके बाद जादूगर ने बच्ची के एक तरफ खाली बोतल से पेप्सी पिने को बोला, जैसे-जैसे वो बच्ची पेप्सी पीती गई वैसेे-वैसे वो पेप्सी की बोतल भर्ती चली गई यह देख सभी की आंखे चका चोंद रह गई और सभी ने खूब तालिया बजाई इसी तरह जादूगर ने खूब कई जादू दिखाए और समा बांध दिया।
कार्यक्रम के बाद रवि , सचिन, प्रवीन राठोर मंडल के लोगों द्वारा जादूगर को समान्नित किया गया। कार्यक्रम में गांधी कॉलोनी निवासी एवं राजेंद्र पांचाल, विलास पांचाल, चिंतामणी वेध, रवि कांत, रविंद्र लोतेकर, सचिन उत्र्वर, रमा कांत, यशवंत पांचाल, सागर कुलकर्णी, गौरव, अक्षय पांचाल, श्रेयस, तेजस, सुरेंदर, लक्ष्मण पांचाल, हरेंदर, विशाल, निखिल वर्मा, निर्मल, अजय एवं मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भजन मंडली को मंडल के रविन्द्र मांगवलकर, उत्तम कुमार, अजय काने द्वारा समान्नित किया गया। मंडल द्वारा 20 सितम्बर को आर्ट ऑफ लिविंग भजन संध्या का आयोजन किया गया है।

Related posts

एफएमएसियंस के छात्रों ने ऑक्सीग्लो कॉस्मेटिक्स का दौरा किया

Metro Plus

NH-5D: नववर्ष पर धूूमधाम से हुई माता की चौकी, संजय जुनेजा बने RWA के प्रधान

Metro Plus

Rotary Club Faridabad Industrial Town ने रक्तदान शिविर में किया 40 यूनिट रक्त एकत्रित

Metro Plus