Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

प्रिंयका भारद्वाज महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव नियुक्त

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 20 सितम्बर: कांग्रेसी नेत्री प्रिंयका भारद्वाज को प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव की स्वीकृति के बाद की गई है। प्रिंयका भारद्वाज ने अपनी नियुक्ति पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव, प्रदेश महिला अध्यक्ष सुमित्रा चौहान व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ० अशोक तंवर का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे वह सक्रिय रुप से निभाते हुए संगठन को मजबूत करने का काम करेगी।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के सचिव सुमित गौड़, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र शर्मा, समाजसेवी सरदार कुलबीर सिंह व युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष रिंकू चंदीला ने कुमारी प्रिंयका भारद्वाज को महासचिव बनने पर बधाई दी है और आशा जताई है कि फरीदाबाद सहित हरियाणा में प्रिंयका भारद्वाज महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में वह अह्म भूमिका निभाएगी।
गौरतलब रहे कि पिछले दिनों प्रिंयका भारद्वाज भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई थी और उनके पार्टी में शामिल होने के बाद संगठन को मजबूत करने के उद्वेश्य से उन्हेें यह जिम्मेदारी दी गई है।

Related posts

Metro Plus का असर, BTW मामले में Commissioner Divison का Transfer, सुनवाई की Date बदली

Metro Plus

डिपो धारकों के लाईसेंस हुए निलंबित, देखें किस-किस के?

Metro Plus

एम्बुलैंस व निजी वाहनों के कारण हो रहा है पर्यावरण का नुकसान! जानें कैसे?

Metro Plus