Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

बच्चे के फिसलकर नहर में गिरने से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, मौके पर पहुंचे नितिन सिंगला ने खुलवाया जाम

सरकार की कमजोर पकड़ से अफसरशाही निरंकुश: नितिन सिंगला
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 21 सितम्बर: प्रशासन पर सरकार की पकड़ न होने से अफसर निरंकुश होकर मनमानी कर रहे हैं जिससे जनता की जान पर बन आई है। यह आरोप फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष नितिन सिंगला ने बच्चे के डूबने के बावजूद प्रशासनिक मदद न मिलने पर जाम लगा रहे लोगों के बीच लगाया।
मौके पर मौजूद नितिन सिंगला ने बताया कि नहरपार गड्ढा कॉलोनी में रहने वाले काले का 14 वर्षीय बच्चा सुबह 10 बजे आगरा कैनाल में फिसलकर गिर गया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन से अनेक बार संपर्क किया गया लेकिन किसी ने बच्चे को बचाने की सुध नहीं ली। इस पर गुस्साए परिजनों ने जाम लगा दिया। इसकी जानकारी जब उन्हेंं दी गई तो वह मौके पर पहुंचे। सिंगला ने बताया कि लोगों में प्रशासन और सरकार के प्रति काफी गुस्सा था और वह मदद मिले बिना किसी की बात मानने के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने किसी प्रकार लोगों को समझाया तो वह जाम खोलने के लिए तैयार हुए। घटना के छह घंटे बाद बच्चे की तलाश शुरू की गई जोकि बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
सिंगला ने कहा कि प्रशासन पर सरकार की बिल्कुल भी पकड़ नहीं है। कोई अधिकारी जनता का काम करने के लिए तैयार नहीं है क्योंकि उन्हें किसी प्रकार की कार्रवाई का डर नहीं है। सिंगला ने सरकार से मांग की कि वह आगरा कैनाल पर निरंतर फिसलकर गिरने और डूबकर आत्महत्या करने जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए तार फेंसिंग की जाए।

Related posts

देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है शहीद भगत सिंह : विकास चौधरी

Metro Plus

निगमायुक्त ने गोवा में संपन्न हुई राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के विजेता खिलाडिय़ो की हौंसला अफजाई की।

Metro Plus

फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने मौलवी की बातों में आकर 35 से 40 लाख रूपये गवाए, पढ़े पूरी रिपोर्ट!

Metro Plus