Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

गम के महीने के रूप में मनाया जाता है मुहर्रम: धर्मबीर भड़ाना

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 21 सितम्बर: आदर्श नगर एन.एच-4 में धूमधाम से ताजिया निकाला गया। इस अवसर पर आप नेता धर्मबीर भड़ाना ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और ताजिया के जलूस में शामिल हुए। धर्मबीर भड़ाना ने मुस्लिम भाईयों के साथ ताजिया भी खेला और जलूस का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ताजिया हजरत इमाम हुसैन कि याद में बनाया जाता है। इस्लाम में कुछ लोग इस कि आलोचना करते है मगर ये ताजियदारी बहुत शान से होती है। ताजिया बांस की कमाचियों पर रंग-बिरंगे कागज, पन्नी आदि चिपका कर बनाया हुआ मकबरे के आकार का वह मंडप जो मुहर्रम के दिनों में मुसलमान/शिया लोग हजरत इमाम हुसेन की कब्र के प्रतीक रूप में बनाते है और जिसके आगे बैठकर मातम करते और मर्सिये पढ़ते हैं। ग्यारहवें दिन जलूस के साथ ले जाकर इसे दफन किया जाता है। मोहर्रम का 10वां दिन सबसे खास माना जाता है। मुहर्रम के महीने में दसवें दिन ही इस्लाम की रक्षा के लिए हजरत इमाम हुसैन ने अपने प्राणों का त्याग दिया था। कई क्षेत्रों में हिन्दू भी इस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते है और ताजिया बनाते है।
धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि मोहर्रम में जो मरसिया गाया जाता है उसमें इमाम हुसैन की मौत का बहुत विस्तार से वर्णन किया जाता है। लोगों की आंखें नम होती हैं। काले बुर्के पहने खड़ीं महिलाएं छाती पीट-पीटकर रो रही होती हैं और मर्द खुद को पीट-पीटकर खून में लतपत हो जाते हैं।
इस अवसर पर उनके साथ विजय गुर्जर, राजूद्दीन, सलीम बैसला, माधव झा, मनोरंजन झा, फहीमुद्दीन, सैफूदीन, फजर खांए शहीद आदि मौजूद थे।

Related posts

शिवजयंती के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज ने निकाली शिव यात्रा

Metro Plus

अवैध पानी व सीवर के कनैक्शनों को वैध न करवाने पर नगर-निगम अधिनियम-1994 के तहत कार्यवाही की जाएंगी

Metro Plus

बंगला साहिब का लंगर World Book of Record में शामिल

Metro Plus