Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

सावित्री पॉलिटेक्निक ने धूमधाम से मनाई फेयरवैल पार्टी

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 24 सितम्बर: नेहरू ग्राऊंड स्थित सावित्री पॉलिटेक्निक फॉर वूॅमन में फेयरवैल पार्टी का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर पॉलिटेक्निक की छात्राओं द्वारा नृत्य, गायन और पहेली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन एस.एन. दुग्गल व शिक्षाविद् अरूण सोब्ती ने दीप जलाकर किया। जबकि संस्थान की प्रधानाचार्य कमलेश शाह विशेष रूप से मौजूद थी।
इस फेयरवैल पार्टी में दो दर्जन से ज्यादा पूर्व छात्राओं ने शिरकत की। यह सभी छात्राएं सावित्री संस्थान से इसीसीई का कोर्स करके गई हैं और आज वह जिले के विभिन्न स्कूलों में बतौर टीचर काम करके अपने जीवन को स्वाभिमान से जी रही है। समारोह में सभी पूर्व छात्राओं ने अपने जीवन के अनुभव और सावित्री संस्थान से ली शिक्षा और टीचरों के सिखाए ज्ञान को सांझा किया।
पूर्व छात्रा दिव्या, रूपाली, सोनल, कंचन, चेतना, निशा, डोली, ज्योति, कोमल, मंगला, हरप्रीत, रितिका रचना व रिम्पा ने वर्तमान छात्राओं को अपने अनुभव बताते हुए कहा जब वह संस्थान में शिक्षा ग्रहण करने आई थी उस समय उनको टीचर बनने के बारे में कोई ज्ञान नहीं था मगर यहां के कोर्स ने इनका जीवन बदल दिया और आज वह अच्छे स्कूलों में नौकरी कर रही है।
इस अवसर पर छात्राओं ने डांस और अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में संस्थान की अध्यापिकाएं रितु पूरी, रीटा शर्मा, नीता गोसाई, नीलम गुप्ता, मंजू कोहली, मीना ठाकुर, विनीता, दिव्या मौजूद थी।

Related posts

लूट की वारदात को देने वाली नौकरानी व उसके प्रेमी को क्राइम ब्रांच ने मात्र 48 घंटों में किया गिरफ्तार।

Metro Plus

टाइम्स बिजनेस Awards समारोह में होमर्टन ग्रामर स्कूल को मोस्ट इनोवेटिव स्कूल पुरस्कार से नवाजा गया।

Metro Plus

सरकारी स्कूल के बच्चों ने विश्व Hepatitis Day पर वर्चुअल चेतना अभियान की शुरूआत की

Metro Plus