Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सुमित गौड़ सैकड़ों वाहनों में हजारों लोगों सहित पानीपत हुए रवाना

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 1 अक्टूबर: पोल खोल-हल्ला बोल रैली में शामिल होने के लिए सैक्टर-12 स्थित कांग्रेस भवन से हजारों कार्यकर्ता पूरे उत्साह व जोश-खरोश के साथ पानीपत रवाना हुए। इस मौके पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमित गौड़, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र शर्मा, युवा कांग्रेस लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष रिंकू चंदीला, जितेंद्र चंदेलिया, समाजसेवी विरेंद्र कबीरा, भोला ठाकुर, प्रदीप भट्ट, वरूण बंसल, दीपक शर्मा आदि ने सैकड़ों वाहनों में हजारों लोगों को रैली के लिए रवाना किया। काफिले को रवाना करने से पहले कांग्रेसियों ने कहा कि पानीपत रैली की सफलता देश व प्रदेश की राजनैतिक दिशा और दशा पूरी तरह से बदल देगी क्योंकि इस रैली में प्रदेश भर के कोने-कोने से लाखों लोग शिरकत करके जहां प्रदेशाध्यक्ष डॉ० अशोक तंवर को मजबूत करेंगे वहीं यह भी संदेश देंगे कि आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा और कांग्रेस बहुमत से विजयी होगी।
इस मौके पर कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि आज भाजपा की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग आहत है और मन ही मन इस सरकार से छुटकारा पाना चाहता है और कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है, जो सभी वर्गाे का मान-सम्मान व समुचित विकास करा सकती है इसलिए लोग पूरे उत्साह के साथ इस रैली में भाग लेने के लिए लालियत है और इस रैली को कामयाब करने का संकल्प ले चुके है। उन्होंने कहा कि इस रैली को लेकर भाजपा व इनेलो की नींद उड़ी हुई है क्योंकि जिस प्रकार के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के नेतृत्व में हरियाणा में कांग्रेस निरंतर मजबूत हो रही है, उससे इन दोनों पार्टियों को अपनी हार स्पष्ट दिखने लगी है। उन्होंने रैली में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं व लोगों की हौंसला अफजाई करके उन्हें पानीपत के लिए रवाना किया।
इस मौके पर श्रेय शर्मा, नाजीम, कुलदीप अधाना, रामपाल, सुंदर, ओमप्रकाश शर्मा, अश्वनी साहू, सियाराम, महेश, राहुल, रियाज, बाबू सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

Delhi Scholars International School में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

Metro Plus

जल संरक्षण एवं प्रबंधन के लिए सवारे जा रहे हैं जिला के तालाब: उपायुक्त

Metro Plus

जिला उपायुक्त ने लघु सचिवालय के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया

Metro Plus