Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

D.C. मॉडल स्कूल में ब्राइट माइंड्स शो कार्यक्रम का आयोजन किया गया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 3 अक्टूबर: नन्हें-नन्हें बच्चों को शिक्षा की दुनिया से परिचित कराने के लिए सैक्टर-9 स्थित डी.सी. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ब्राइट माइंड्स शो नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा स्टेट को-ऑपरेटिव एग्रीकल्चर बैंक के चेयरमैन धनेश अदलखा एवं समाजसेवी एस.एस. गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर किया। निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में वरुण राज सिंह व कविता महेश ने विद्यार्थियों की क्षमता का मूल्यांकन किया।
इस मौके पर नन्हें कवियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का मन-मोह लिया। इस अवसर पर ड्राइंग एंड पेंटिंग प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर, कविता पाठ प्रतियोगिता आदि का भी आयोजन किया गया। बच्चों तथा अभिभावकों के आकर्षण का केंद्र बिंदु रहे विभिन्न प्रकार के स्टॉल्स, जिनमें बुक स्टॉल्स तथा मेहंदी, टैटू स्टॉल, सेल्फी कॉर्नर, गेम कॉर्नर और खिलौना स्टॉल इत्यादि प्रमुख थे।
2 वर्ष से 4 वर्ष तक के बच्चों को शिक्षा से जोडऩे के लिए शहर के विभिन्न प्ले स्कूलों जैसे जिंगल बेल, आनंद किड्स, नन्ही दुनिया, स्मार्ट किड्स, डॉल प्लेनेट स्कूल, बाल निर्माण, सेंट जोसेफ, लिटल विनर, कॉम जीनीयस प्ले स्कूल, ब्लूमिंग किड्स इत्यादि स्कूलों से लगभग 150 बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विजेता बच्चों को विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ० ज्योति गुप्ता एवं उप-प्रधानाचार्या आस्था गर्ग ने मेडल तथा शील्ड देकर सम्मानित किया और उनको भावी जीवन की शुभकामनाएं दी।

Related posts

समग्र विकास कार्यों के लिए पहचानी जाती हैं भाजपा सरकार: विपुल गोयल

Metro Plus

Delhi Scholars इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

Metro Plus

बार एसोसिएशन ने विपुल गोयल एवं राजेश नागर को पूर्ण समर्थन दिया!

Metro Plus