Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

हुडा की जमीन पर खुले अवैध होटल, ठेके व आहाते को हटाने को लेकर लोग आक्रमक हुए

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 9 अक्टूबर: अनाज मंडी के समीप हुडा की जमीन पर खुले होटल, शराब ठेका और आहाते को लेकर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है। स्थानीय लोग इन्हें हटाए जाने की मांग को लेकर सेक्टर-12 हुडा कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने हुडा प्रशासक को ज्ञापन देकर अवैध रूप से चल रही गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है। समाजसेवी मनोज गोयल के नेतृत्व में इलाके के लोग हुडा प्रशासक धमेंद्र सिंह से उनके कार्यालय में मिले।
हुडा प्रशासक को ज्ञापन देते हुए मनोज गोयल ने कहा कि बल्लभगढ़ में अनाज मंडी के समीप में हुडा की कॉमर्शियल शॉपिंग सेंटर है जहां शराब ठेका और आहाता भी चल रहा है। यहां अक्सर नशेडिय़ों का जमावड़ा रहता है। खास बात यह है कि हुडा की इस जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा करते हुए होटल तक बना रखे हैं। इससे जहां विभाग को आर्थिक क्षति हो रही है, वहीं हाईवे से मुकेश कॉलोनी, गर्ग कॉलोनी व जैन कॉलोनी आदि कई इलाकों की ओर जाने वाली महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इस इलाके में लाखों की आबादी बसती है, जिनका सब्जी मंडी व हाईवे की ओर आना जाना रहता है। इस इलाके में सरकारी अस्पताल, मंदिर व धर्मशाला के अलावा सरकारी कार्यालय बने हैं। जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग अपने गंतव्य तक आते-जाते हैं। लेकिन हुडा की सरकारी जमीन पर अवैध गतिविधियां चलने से लोगों के मन में असुरक्षा का भाव बना हुआ है। आए दिन शहर में अपराधिक वारदातें बढ़ती जा रही हैं। जिन पर अंकुश लगाए जाने की जरूरत है।
हुडा प्रशासक ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस बारे में कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले इलाके के लोगों ने एसडीएम बल्लभगढ़ राजेश कुमार व संबंधित पुलिस अधिकारियों से भी मिलकर उन्हें अपना दुखड़ा सुनाया। जहां उन्होंने होटल, शराब ठेका और आहाता हटाए जाने की मांग की। इस मौके पर अजय मित्तल, अश्वनी शर्मा, गौरव शर्मा, रामबहादुर, पवन गोयल, देवी सिंह, सुभाष, रवि शर्मा, प्रमोद गोयल व शिव गोयल समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे। 

Related posts

BTW की सील खुलवाने में हुआ 10 लाख का खेल !

Metro Plus

Empowerment Minister, Mrs. Kavita Jain during her surprise visit to Municipal Corporation Panchkula

Metro Plus

हवाबाजी पड़ी महंगी, अपने ही पैर पर चली गोली।

Metro Plus