Metro Plus News
फरीदाबाद

भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा ने किया विजयदशमी महोत्सव के लिए भूमि पूजन

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 10 अक्टूबर: भारत विकास परिषद् की संस्कार शाखा द्वारा सैक्टर-12 ग्राउंड में संस्कार शाखा के विजयदशमी संयोजक सुनील गर्ग एवं शाखा संरक्षक अमर बंसल छाड़िया, सुरेन्द्र जग्गा, संजीव शर्मा,अजय मल्होत्रा,अजय शर्मा,अमर खान, सुभाष अग्रवाल एवं महिला संयोजिका कल्पना अग्रवाल ने बांस काटकर एवं नारियल फोड़कर दशहरा पर्व मनाने के लिए भूमि पूजन किया।
शाखा अध्यक्ष अनिल गर्ग ने बताया कि संस्कार शाखा द्वारा दशहरा पर्व 2005 से मनाया जाता है। इसमें शाखा के सभी सदस्य परिवार सहित भाग लेकर मनोरंजन करते हैं एवं रावण, मेघनाद एवं कुम्भकरण के पुतले जलाए जाते हैं व सुन्दर झांकियां निकाली जाती है।
फरीदाबाद शहर के लाखों लोग दशहरा पर्व का आनन्द उठाते हैं।

 

Related posts

वाईएमसीए विश्वविद्यालय में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

Metro Plus

Manav Rachna में नेशनल न्यूट्रिशन वीक-2019 की शुरूआत

Metro Plus

लायंस क्लब एवरशाइन द्वारा सरकारी स्कूल के बच्चों में किया गया स्वेटर और उपयोगी कपड़ों का वितरण।

Metro Plus