Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

मानवता की ज्योति संत-महापुरूषों के प्रयास से ही जागृत: सुधांशु महाराज

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 11 अक्टूबर: कलयुग में संतों, महापुरूषों और ज्ञानी जनों के प्रयासों से ही धर्म एवं मानवता की ज्योति जागृत है। वर्तमान युग में संत अपनी चेतना शक्ति के प्रकाश की ओर से संसार के अंधकार को मिटाने के लिए चन्द्रमा बन कर धरती को न केवल आलोकित कर रहे हैं बल्कि लोगों को ईश्वर के साथ जोडऩे का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में हर व्यक्ति को किसी भी संत महापुरूष को अपना गुरू बनाना चाहिए। गुरू के बगैर तो कोई भी देवता तक अछूता नहीं रहा है।
ये विचार परमपूज्य सुधांशु महाराज ने सैक्टर-12, नजदीक सैल्स टैक्स ऑफिस, टाऊन पार्क के सामने विश्व जागृति मिशन फरीदाबाद मंडल द्वारा आयोजित विराट भक्ति सत्संग के दौरान कहे।
इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से सीमा त्रिखा, एस.एम. शर्मा गाजियाबाद प्रधान, विजय अरोड़ा गुडग़ाव कोषाध्यक्ष एम.पी. रूगटा उद्योगपति जे.पी. मल्होत्रा, ऋषि अग्रवाल, उद्योगपति तथा सुमित गुप्ता, राजकुमार अरोड़ा, वजीर सिंह डागर ने माल्यापर्ण कर महाराज का स्वागत किया तथा महाराज से आर्शीवाद लिया। इसके उपरांत सभी ने दीप प्रज्जवलन किया।
इस मौके पर दिनेश आहूजा, आरपी अग्रवाल एवं ऊर्मिला अग्रवाल, प्रताप सिंह एवं उन्नी देवी एवं मांगे राम व तमन्ना ने ज्ञानदीप विद्यालय के बच्चों को गोद लिया। पूज्य गुरूवर तेरी महिमा अपार है आंखों में प्यार है तेरी कृपा से चलता यह संसार है नामक भजन ज्ञान दीप विद्याालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Related posts

350वें शहीदी दिवस के पावन अवसर पर आयोजित हिंद की चादर यात्रा का शुभारंभ कहां से और कब होगा? पढ़ें पूरी रिपोर्ट!

Metro Plus

Modern B.P. Public School में आयोजित साईंस प्रदर्शनी में छात्रों ने किया रोलर ब्रेकर का प्रदर्शन

Metro Plus

छह महीनों के अंदर क्षेत्र में सभी सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी ! देखें कैसे?

Metro Plus