Metro Plus News
फरीदाबादरोटरी

Rotary ग्रेस ने टॉयलेट व हैंड Washroom का कराया निर्माण

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 13 मार्च: रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस ने राजकीय प्राथमिक स्कूल, आदर्श नगर में टॉयलेट व हैंड वॉशरूम का निर्माण कराया है। इसे आज छात्रों और शिक्षकों के उपयोग के सौंप दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डीजी रवि चौधरी, खण्ड शिक्षा अधिकारी अनिता शर्मा आदि उपस्थित थे।
रोटरी ग्रेस के अध्यक्ष गौतम चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर छात्रों को स्वच्छ रहने के फायदे बताए गए। उन्होने ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। इसके लिए जरूरी है स्वच्छ रहना।
डीजी रवि चौधरी ने कहा कि नियमित रूप से हाथों की सफाई करते रहना चाहिए। इसके लिए सभी को जागरूक होना पड़ेगा। जागरूक होकर कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं।
बीईओ अनिता शर्मा ने रोटरी ग्रेस का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास की जरूरत है। इससे कम्यूनिटी स्कूल से जुड़ती है।
इस अवसर पर असिस्टेंट गवर्नर धीरज भुटानी, प्रेजिडेंट इलेक्ट सतीश गुप्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर राज भाटिया, रोटेरियन अरुण बजाज, रमेश झंवर, संजीव ग्रोवर, योगेश अग्रवाल, पवन गुप्ता, आदि उपस्थित थे।

Related posts

विजय प्रताप ने बडख़ल विधानसभा के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया

Metro Plus

Haryana Chief Minister Mr. Manohar Lal addressing the senior officers of various departments

Metro Plus

भाजपा सरकार कर रही बाबा साहब द्वारा बनाए गए भारतीय संविधान में जनता विरोधी संशोधन: नितिन सिंगला

Metro Plus