Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

गौकशी के कलंक को लेकर मेवात का नाम है बदनाम, पुलिस ने जहटाना गांव से बरामद की 17 गायें

महिला सहित 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मैट्रो प्लस से कृष्ण आर्य की रिपोर्ट
पुन्हाना (मेवात), 17 अक्टूबर: प्रदेश में देश का सबसे सख्त कानून बनने के बाद भी जिले में गौकशी जैसे गोरखधंधे पर लगाम नहीं लग पा रही है। हालांकि पुलिस द्वारा समय-समय पर कार्यवाही की जाती है लेकिन इलाके के लोग इसके बाद भी इलाके का नाम पूरी तरह बदनाम करने से नहीं चूक रहे हैं। गौकशी के कलंक को लेकर पिछले कुछ सालों में इलाके का नाम खूब बदनाम हुआ। बावजूद इसके थोड़े से लालच के कारण कुछ लोग एक समुदाय के लोगों की भावना को ठेस पंहुचाने में कसर नहीं छोड रहे है। मंगलवार शाम को पुन्हाना उपमंडल के जहटाना गांव में पिनगवां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर दो मकानों से 17 गायों को बरामद किया है। आरोपी पुलिस को देखकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने जहटाना व उटावड गांव के 11 लोगों के खिलाफ हरियाणा गौवध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक पिनगवां पुलिस की गुप्त सूचना मिली की जहटाना गांव में गौकशी के लिये दो मकानों में 17 गायों को बांध कर रखा हुआ है। जिन्हें राजस्थान ले जाने की फिराक में है। पुलिस ने सूचना पाकर तुरंत टीम गठित कर जब जहटाना गांव में मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर छापा मारा तो आरोपी पुलिस को देखकर भाग निकले। पुलिस ने दोनों मकानों से 17 गायों को बरामद कर संगेल की गौशाला में भिजवा दिया है।
पिनगवां थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि मामले में उटावड गांव के याहयाह, असलम, साहुन, अरसद, सद्दीक उर्फ सेकुल, फल्ली तथा जहटाना गांव के रेशम, कासम, सरफराज, हाकम तथा उस्मानी पत्नि रेशम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पुलिस को देखकर भाग निकले जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Related posts

11 KV और 33 KV के 90 इंडिपेंडेंट फीडरों का रखरखाव अब बिजली निगम करेगा, किया टेकओवर: PC मीणा

Metro Plus

बीजेपी नेता नरेश नंबरदार ने सीनियर सिटीजन के साथ मनाया अपना जन्मदिन

Metro Plus

IMA ने एलोपैथी को दिवालिया विज्ञान कहने पर बाबा रामदेव को आड़े हाथ लिया।

Metro Plus