Metro Plus News
दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

जन्मदिवस वाले दिन ही निधन हो गया पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
नई दिल्ली, 18 अक्टूबर: दिग्गज कांग्रेसी नेता और उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का आज गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 93 साल के थे। आंध्र प्रदेश के गवर्नर रह चुके एनडी तिवारी आज ही के दिन यानी 18 अक्टूबर 1925 को कुमाऊंनी परिवार में पैदा हुए थे। दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। एनडी के निधन से राजनीतिक पार्टियों में शोक की लहर दौड़ गई है।
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे एनडी तिवारी ब्रेन स्ट्रोक आने के कारण 29 सितंबर, 2017 से दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। पिछले छ: महीने से उनकी हालत काफी नाजुक थी। इस दौरान कई बार उनके निधन की खबरें भी आईं। लेकिन आज अपने 92वां जन्मदिन के मौके पर उन्होंने आखिरी सांस ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और उनके निधन को राजनीतिक जगत की बड़ी क्षति बताया।
दो-दो राज्य का मुख्यमंत्री होने का गौरव प्राप्त हुआ एनडी तिवारी को:-
नारायण दत्त तिवारी देश के पहले ऐसे राजनीतिज्ञ थे, जिन्हें दो-दो राज्य का मुख्यमंत्री होने का गौरव प्राप्त हुआ। वह नेहरू-गांधी के दौर के उन चंद दुर्लभ नेताओं में थे, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में सक्रिय योगदान दिया।
केंद्र सरकार में वित्त, विदेश, उद्योग, श्रम सरीखे अहम मंत्रालयों की कमान संभाल चुके एनडी तिवारी को जब उत्तराखंड सरीखे छोटे राज्य की कमान सौंपी गई तो उत्तराखंड की आंदोलनकारी शक्तियां असहज और स्तब्ध थी।
उत्तराखंड के विकास में एनडी का अहम योगदान:-
जानकारों की मानें तो जिस समय एनडी तिवारी को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया, उस वक्त एनडी तिवारी उत्तराखंड में अवस्थापना विकास और उद्योग की आधारशिला रखने में कामयाब हुए थे। उनके अनुयायियों ने एनडी के लिए विकास पुरुष की उपमा गढ़ी। उनके पक्ष और विपक्ष में बैठे प्रतिद्वंद्वी भी उत्तराखंड के विकास में एनडी के योगदान की दाद देते हैं।
मुख्यमंत्री बनने के बाद एनडी ने अपने केंद्रीय रिश्तों के दम पर निवेशकों को उत्तराखंड आने को विवश किया। राजमार्गों और सर्किल मार्गों को रिकॉर्ड समय में तैयार कराया। नये राज्य की तरक्की उनके विजन से ही उनके उत्तराधिकारी आगे की राह तैयार करते आए हैं।

Related posts

लखन सिंगला ढोल-नगाड़ों के साथ जनसभा कर स्वागत करेंगे परिवर्तन यात्रा का

Metro Plus

महिलाओं के सम्मान में आमजन की भूमिका को किसी भी सूरत में नकारा नहीं जा सकता: सीमा त्रिखा

Metro Plus

Rotary : 12 फरवरी को तय होगा किसके सिर होगा डिस्ट्रिक गवर्नर यानि DGND का ताज, चुनावी सरगर्मी हुई तेज।

Metro Plus