Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS छात्राओं द्वारा पुलिस डे पर रनफॉर पुलिस मैराथॉन का आयोजन किया गया

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 22 अक्टूबर: फरीदाबाद मॉडल स्कूल की छात्राओं ने हरियाणा पुलिस द्वारा पुलिस डे के उपलक्ष्य में आयोजित रनफॉर पुलिस मैराथॉन में अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया।
इस मौके पर एफएमएस की रितिका राठी और रितिका गुरहिया ने क्रमश: 9 किलोमीटर तथा 4.5 किलोमीटर में महिला श्रेणी में पहला स्थान जीता, जबकि रिया कुशवाहा ने 4.5 किमी महिला श्रेणी में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
एफएमएस के छात्रों ने पूर्ण उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया और उन सभी ने मैराथन पूरा किया। आयोजकों द्वारा एफएमएस के छात्रों की खेल भावना और जागरूकता की सराहना की गई। इस आयोजन के मुख्य अतिथि पुलिस महा-निरीक्षक अमिताभ सिंह ढिल्लों ने पदक और प्रमाण पत्र के साथ विजेताओं को सम्मानित किया।
इस उपलक्ष्य के दौरान एफएमएस के छात्रों ने अनेक गतिविधियों के साथ-साथ पुलिस-हमारी सहायक विषय पर चित्र कला प्रतियोगिता में भी भाग लिया।

Related posts

वार्ड-37 में भाजपा उम्मीदवार महेश गोयल की इज्जत दाव पर: विधायक मूलचंद शर्मा के समर्थक होने का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है महेश गोयल को

Metro Plus

2018 के लिए जियो ने लॉन्च किया स्पेशल क्रिकेट पैक मिलेगा 102 जिबी डेटा

Metro Plus

बेरोजगार युवकों को बेरोजगारी भत्ते के साथ-साथ सक्षम युवा योजना के तहत रोजगार दिया जाएगा: अपराजिता

Metro Plus