Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

प्रभु की भक्ति में बहुत शक्ति है: उमेश भाटी

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 22 अक्टूबर: प्रभु की भक्ति और अराधना में बहुत शक्ति है वही हमारे सभी दुख दर्द दूर करते है यह उद्गार इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर उमेश भाटी ने पल्ला स्थित शिव कॉलोनी में आयोजित भागवत कथा में उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए कहे। इस मौके पर ठाकुर उमेश भाटी ने मुकंद जी महाराज कथा की व्यास का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं महाराज जी को महाराणा प्रताप का चित्र भेंट किया।
इस अवसर पर मुकंद जी महाराज ने कहा कि प्रभु ही वह शक्ति है जोकि आपके सभी दुख दर्दो को अपने ऊपर लेता है और आपको सुख सुविधा देता है उन्होंने कहा कि प्रभु की अराधना करने वाला व्यक्ति कभी भी असफलता को प्राप्त नही कर पाता।
ठाकुर उमेश भाटी ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में एक अच्छा संदेश जाता है जिससे सभी को लाभ मिलता है। उन्होंने युवा पीढ़ी से अपील की कि वह इस तरह के धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ कर हिस्सा ले ताकि आगामी समाज को एक नई दिशा मिल सके। उन्होंने कहा कि भारत ऋषि मुनियो की पवित्र धरा है और इस धरती पर सभी धर्मो के लोग अपने-अपने तरह से धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते है और इन सभी धार्मिक आयोजनों में हम सभी को बढ़-चढ कर हिस्सा लेना चाहिए।
इस अवसर पर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर स्योराज सिंह, किरणपाल, प्रताप नागर, मास्टर लाखन, सत्यभान, गगन सिसोदिया, दीपू चौहान, ओम चौहान, पुष्पेन्द्र, लोकेश भदोरिया, विक्रम सिंह, विणा वशिष्ठ, प्रियंका, आर पी शर्मा, राकेश सिह, केलाश भाटी, अवधेश भदौरिया, राहुल पंवार, महिपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related posts

राजेश नागर ने अधिकारीयों को दी चुनौती, समय रहते सुधर जाएं अन्यथा की जाएगी सख्त कार्यवाही!

Metro Plus

जरूरतमंद की मदद करने से ईश्वर प्रसन्न होते हैं: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

पुराने नोट लेकर बैंक पहुंचीं PM मोदी की मां हीराबेन, 4500 रु. बदलवाए

Metro Plus