Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

राजकीय महिला बहुतकनीकी में किया गया पावर ऑफ लेट गो सेमिनार का आयोजन

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 24 अक्टूबर: गवर्नमेंट महिला पॉलिटेक्निक में ब्रह्माकुमारीज की और से पावर ऑफ लेट गो सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डिजास्टर मैनेजमेंट एंड क्लीनलीनेस कैंपेन के अंतर्गत गया गया। इस कार्यक्रम में 125 छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में पानीपत से आये ब्रह्माकुमार भारत भूषण ने बताया कि छोटी-छोटी बातें हमारे जीवन की उन्नति में बाधा बनती हैं। इसलिए हमें व्यर्थ की बातों में न उलझकर सकारात्मक चिंतन करके स्वयं की उन्नति में तत्पर रहना चाहिए। क्योंकि विद्यार्थी जीवन में ही हमें समय को सफल बनाकर अपना जीवन उज्जवल बनाना चाहिए।
ब्रह्माकुमारी संतोष ने कहा कि हमें अपनी सहन शक्ति को बढ़ाना चाहिए और जीवन में सफल होने के लिए दुसरों से दुआएं लेनी चाहिए।
इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक्स डिपार्टमेंट कि हेड श्रीमती मीनू वर्मा ने सभी का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

 

 

 

Related posts

सप्लाई चेन मैनेजमेंट से जहां प्रोफिट को बढ़ाया जा सकता है: जेपी मल्होत्रा

Metro Plus

सोसाइटी में अब मिलेगी लोगों को बाऊंसरों की गुंडागर्दी से राहत!

Metro Plus

शिवाजी स्कूल की छात्रा भावना कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर हरियाणा के लिए चयनित

Metro Plus