Metro Plus News
फरीदाबाद

अग्रवाल समिति करा रही है मोतियाबिंद के ऑपरेशन

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 25 अक्टूबर: अग्रवाल समिति, चावला कॉलोनी का 11दिवसीय अग्रसेन जयंती समारोह का आप सभी की नज़र में समापन भले ही हो गया हो, परंतु समिति के लिए तो यह समारोह अभी भी निरंतर जारी है। 16 अक्टूबर को लगाये गए आँखों के कैम्प में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चुने हुए लोगों को प्रतिदिन 7-7 लोगों के ग्रुप में डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र, एम्स, दिल्ली भेजना अभी भी निरंतर जारी है।
यह जानकारी देते हुए समिति के महासचिव लोकेश अग्रवाल ने बताया कि इस कार्य में सचिव सूरज सिंगला, प्रधान जितेंद्र सिंगला एवं कोषाध्यक्ष घनश्याम मित्तल रोज़ाना सुबह 8 बजे अग्रवाल धर्मशाला पर पहुंचकर अपनी कमान संभालते हैं और लोगों को कार में बैठाकर धर्मशाला से अस्पताल भेजते हैं। जबकि समिति के वरिष्ठ सदस्य ललित गोयल रोज़ाना ऑपरेशन के लिए दिल्ली जाने वाले लोगों को एक दिन पहले फ़ोन कर जरुरी हिदायतें एवं मशविरा देते हैं।
लोकेश अग्रवाल ने 11 दिवसीय “अग्रसेन जयंती समारोह ” के इस सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों, अथितियों एवं समाज के गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया है।

Related posts

पूर्वजों की याद में पौधे लगाने से मिलता है पुण्य: राजेश नागर

Metro Plus

वाजपेयी एवं मालवीय को भारत रत्न देने से फरीदाबाद की जनता में हर्ष की लहर: अजय गौड़

Metro Plus

टीचर्स-डे: शिक्षक का राष्ट्रनिर्माण में होता है महत्वपूर्ण योगदान: नितिन वर्मा

Metro Plus