Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

FMS के विद्यार्थियों ने सफल और मदर डेयरी का दौरा कर जाने दूध के फायदे

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 26 अक्टूबर:  फरीदाबाद मॉडल स्कूल के किडीज वल्र्ड के विद्यार्थियों को मदर डेयरी और सफल बुथ का दौरा करवाकर उन्हें दूध व उससे बनने वाले पनीर, मक्खन, दही, छाछ इत्यादि उत्पादों से होने वाले लाभों से अवगत कराया गया।
इस मौके पर इन स्कूली बच्चों को बूथ मालिक ने दिखाया कि कैसे टोकन डालने से हमें खुला दूध मिल जाता है। उन्होंने उन्हें डबलटोन, टोन, फुल क्रीम और गाय दूध की विभिन्न श्रेणियों के बारे में बताया में भी बताया।
इस मौके पर स्कूली छात्रों ने यह भी जाना कि दूध गाय, भैंस और बकरी आदि से मिलता है। बच्चों को दूध पीने के लाभों के बारे में जानकर प्रसन्नता हुई क्योंकि उन्हें समझाया गया था कि उचित और स्वस्थ विकास के लिए हमें विभिन्न पोषक तत्वों की आवश्यकता है। छात्रों को बताया गया कि कई पोषक तत्व दूध द्वारा प्रदान किए जाते हैं। उसके बाद छात्रों ने सफल-सब्जी और फल आउटलेट का भी दौरा किया। वहां उन्हें सब्जियों और फलों को अपने दैनिक आहार में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

Related posts

मानव रचना में स्टूडेंट्स को इंटरनेशनल एक्सपोजर देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं

Metro Plus

FMS के छात्रों को करवाया गया किडजानिया का शैक्षणिक दौरा

Metro Plus

हरियाणा में वायरल हेपेटाइटिस निगरानी तंत्र को मिलेगा व्यापक स्वरूप: डॉ. सुमिता मिश्रा

Metro Plus