Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

No Helmet, No Petrol, पुलिस आयुक्त ने दिए निर्देश

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 1 अगस्त:  महानिदेशक हरियाणा के आदेश पर पुलिस आयुक्त डॉ० हनीफ कुरैशी ने पेट्रोल पंप मालिको को निर्देश दिए है कि बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने वाले चालको को पेट्रोल ना दें। फरीदाबाद पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ दिनांक 01.08.17 से 15.08.17 तक एक अभियान चलाया है जिसके तहत उनको पेट्रोल पम्पों पर तेल नही दिया जाएगा।
हनीफ कुरैशी ने सभी थाना प्रबंधक व चोकी इन्चार्ज को निर्देश दिए है कि वह अपने-अपने इलाके में पेट्रोल पंप मालिकों के साथ मिटिंग कर इस बारे सुनिश्चित करेंगें कि बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालक को पेट्रोल ना दें। यह अभियान पेट्रोल पम्प मालिको के सहयोग से आज से शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य कारण बिना हेलमेट के होने वाले हादसों को रोकने का है। बिना हेलमेट के रोजाना कई लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते है। दुपहिया वाहन चालक के लिए हेलमेट उसकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।
पुलिस आयुक्त ने संभी वाहन चालकों से अपील की है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें, अपनी लेन में चले ताकि जाम की स्थिति पैदा ना हो व पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान को सफल बनाने में फरीदाबाद पुलिस का सहयोग करें।

Related posts

नरेन्द्र मोदी की राष्ट्रभक्ति का जादू लोगों में सिर चढ़कर बोल रहा है: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

CM फ्लाइंग ने मारा डिपो होल्डर पर छापा तो देखो क्या निकला?

Metro Plus

अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने मासूम बच्ची के साथ हुए रेप व उसकी हत्या के विरोध निकाला कैंडल मार्चं

Metro Plus