Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

कांग्रेस सेवा दल ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 1 नवंबर: कांग्रेस सेवादल द्वारा सीही गेट पर स्थित सीताराम मंदिर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस सेवादल फरीदाबाद के अध्यक्ष संजय त्यागी ने की। रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी, प्रदेश कांग्रेस सचिव सतवीर डागर वसुमित गौड़ मौजूद थे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में मनोज अग्रवाल, मोनू ढिल्लों, राजेश तंवर एडवोकेट, भूरा चेयरमैन, हरजीत सिंह सेवक, भगवान सिंह सिसोदिया व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस मौके पर विकास चौधरी, सतबीर डागर, सुमित गौड़ सहित सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस व लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल फरीदाबाद के अध्यक्ष संजय त्यागी ने कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन होना देशहित व राष्ट्रहित में है।

Related posts

सिगरेट पीने से रोका तो कार से टक्कर मार उड़ा डाली जिंदगी

Metro Plus

राजेश नागर ने इस्कान मंदिर में पहुंचकर कृष्ण जन्माष्टमी मनाई

Metro Plus

रेलयात्रियों की समस्याओं और रेल ठहराव को लेकर कृष्णपाल गुर्जर रेल मंत्री से मिले

Metro Plus