Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

विष्णु गोयल चुने गए अग्रवाल सेवा सदन के प्रधान

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 5 अक्टूबर:
प्रमुख समाजसेवी विष्णु गोयल को अग्रवाल सेवा सदन सैक्टर-11 का प्रधान चुना गया है। इस आशय का फैसला सदन के पूर्व प्रधान राजेंद्र बंसल द्वारा बुलाई गई जनरल बॉडी की मीटिंग में लिया गया। बैठक में पूर्व प्रधान राजकुमार अग्रवाल, बिजेंद्र बंसल, रामकुमार गोयल एवं निष्ठाकर आर्य के साथ अग्रवाल सेवा सदन के 30 सदस्यों की उपस्थिति में नव-निर्वाचित प्रधान विष्णु गोयल को प्रधान पद का चार्ज सौंपा गयो।
कार्यभार संभालने के बाद इस मौके पर विष्णु गोयल ने अपनी कमेटी का गठन किया जिसमें सतनारायण बंसल को महासचिव, अरूण सर्राफ को कोषाध्यक्ष, पवन सिंगला को वरिष्ठ उप-प्रधान, भगवान दास को उप-प्रधान, प्रोमोद टिबरेवाल को सह-सचिव, योगेश गोयल को प्रचार मंत्री एवं दिनेश गुप्ता को प्रोजेक्ट चेयरमैन के कार्यभार की जिम्मेवारी दी गई।
इस अवसर पर विष्णु गोयल ने आश्वासन दिया कि वो सब सदस्यों के सहयोग और साथ से अपना कार्य पूरी जिम्मेवारी से निभाने का प्रयास करेंगे। सेवा सदन की उन्नति एवं भलाई में पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करेंगेे।

Related posts

Vidyasagar International School के नवरात्रि संस्कार महोत्सव में पहुंचीं मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, बच्चों के संस्कारों की सराहना की

Metro Plus

FMS में नीला दिवस मनाया गया

Metro Plus

निगम सदन की बैठक में उठेगा MCF रिश्वत प्रकरण विवाद JE महेन्द्र रावत सस्पेंड! मैट्रो प्लस प्रभाव।

Metro Plus