Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

नगर निगम हल्दीराम के खिलाफ दर्ज कराएगा FIR

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 1 नवंबर: फरीदाबाद नगर निगम ने प्रसिद्ध मिठाई के ब्रांड हल्दीराम के खिलाफ FIR कराने के दिए निर्देश दिए हैं।हल्दीराम पर आरोप है कि उसने बिना किसी नियम कानून का पालन किए सरकारी जमीन पर अवैध होर्डिंग्स लगा रखे थे। काबिलेगौर रहे कि इस मामले में हल्दीराम को पहले नोटिस भी दिए जा चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक नगर निगम के ओल्ड फरीदाबाद जोन के संयुक्त आयुक्त आशुतोष राजन व मुख्य अभियंता डी.आर. भास्कर ने आज शाम को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सिटी माल पर मारा छापा। मौके पर जहां हल्दीराम के अवैध होर्डिंग्स लगे मिले वहीं उसके साथ ही यहां पर सरकारी जमीन (सर्विस रोड़) पर अवैध पार्किंग चलती मिली। इसी के चलते निगम की टीम की कार्रवाई अवैध पार्किंग चला रहे ठेकेदार के खिलाफ भी होगी। वहीं सिटी मॉल प्रबंधको को भी अवैध गतिविधियां चलाने वालों को संरक्षण देने के आरोप में भी नोटिस दिया जाएगा।
संयुक्त आयुक्त आशाुतोष राजन व मुख्य अभियंता डी.आर. भास्कर के अनुसार निगम एरिया में किसी भी सूरत में गैर-कानूनी गतिविधियां किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होंगी। आगे भी नियम व कानूनों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्यवाही जारी रहेगी।

Related posts

निजी स्कूलों के पास नहीं संबंधित विभागों की एनओसी, मानकों को ताक पर रखकर चल रहे प्रदेशभर में निजी स्कूल!

Metro Plus

मात्र दो दिनों में सैकड़ों परिवारों के पहचान पत्र अपडेट किए गए: SDM अपराजिता

Metro Plus

मॉडर्न विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने किए मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत।

Metro Plus