Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

मॉडर्न विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने किए मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 9 दिसम्बर
: मॉडर्न विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल ओल्ड फरीदाबाद ने अपना 35वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद् के चेयरमैन विनोद चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि दीप जलाकर किया। इस अवसर पर मिसिंग सैल के सब-इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा जोकि विद्यालय के छात्र भी रहे हैं, विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। विद्यालय के चैयरमैन टी.एस. दलाल, स्कूल प्रबंधक प्रयास दलाल और आभास दलाल ने सभी का स्वागत किया। बच्चों ने अपने कार्यक्रमों की शुरुआत सरस्वती और गणेश वंदना से की।
इस सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव का मुख्य विषय ‘उड़ान ‘ एक शाम नारी शक्ति के नाम पर विद्यार्थियों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी मेधावी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान वहां उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
समारोह के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विभादास ने समारोह को सफल बनाने के लिए छात्रों के प्रयासों की सराहना की और अभिभावकों को भी धन्यवाद दिया।

Related posts

FMS में जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया

Metro Plus

सर्वोदय अस्पताल के चेयरमैन डा०राकेश गुप्ता का पुतला फुंका: मरीज के परिजनों को मौत का डर दिखाकर पैसे वसूलने का आरोप

Metro Plus

एयर इंडिया Air India के विमानों से उठता जा रहा है यात्रियों का विश्वास, लगातार हो रहे हैं हादसे!

Metro Plus