Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

मात्र दो दिनों में सैकड़ों परिवारों के पहचान पत्र अपडेट किए गए: SDM अपराजिता

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 23 नवम्बर: एसडीएम अपराजिता ने कहा कि उपमंडल में शनिवार और रविवार को प्रशासन द्वारा वैलफेयर सोसाइटियों के प्रतिनिधियों के सहयोग से हजारों लोगों के परिवार पहचान पत्र बनाने में सहयोग मिला। उपमंडल में इन दो दिनों में सैकड़ों परिवारों के पहचान पत्र अपडेट कर दिए गए हैं।
इस मौके पर एसडीएम अपराजिता ने बताया कि जिला में उपायुक्त यशपाल के दिशा-निर्देशो पर शनिवार और रविवार को प्रशासन द्वारा वैलफेयर सोसाइटियों के प्रतिनिधियों के सहयोग से लोगों के परिवार पहचान पत्र बनाने में अच्छा सहयोग मिल रहा है। अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान को परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए जिला नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा हिदायतों के अनुसार परिवार पहचान पत्र बनाने का कार्य किया जा रहा है। सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार भविष्य में परिवार पहचान पत्र बनाने के बाद सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को इसी के माध्यम से मिलेगा।
इस मौके पर एसडीएम अपराजिता ने बताया कि परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए जागरूकता अभियान बारे प्रशासनिक अधिकारियों और वैलफेयर सोसाइटियों के प्रतिनिधियों तथा समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों की एक बैठक भी आयोजित की गई थी, जिसमें यह सुझाव सांझा किया गया था। इसी कड़ी में शनिवार और रविवार को बल्लभगढ़ की संजय कॉलोनी, आदर्श नगर, सुभाष कॉलोनी, जेसीबी चौक, सैनिक विहार तथा यादव कॉलोनी में पांच स्थानों पर प्रात: 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक प्रशासन द्वारा सम्बन्धित वैलफेयर सोसाइटियों के प्रतिनिधियों के सहयोग से ये परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए अभियान कैम्पों का आयोजन किया गया। ये कैम्प आम जन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए और सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन द्वारा वैलफेयर सोसाइटियों के प्रतिनिधियों के सहयोग से आयोजित किए गए हैं और इनमें लोगों के नि:शुल्क परिवार पहचान पत्र बनाए जा रहें है।
एसडीएम अपराजिता ने बताया कि ये कैम्प आम जन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए और सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन द्वारा वैलफेयर सोसाइटियों के प्रतिनिधियों के सहयोग से आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए परिवार की दो आईडी और आधार कार्ड व आवेदक आय कर दाता हो तो उसका पैन कार्ड होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए आयोजित कैम्पों में कोविड-19 के संक्रमण के बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार नियमों की सही पालना सुनिश्चित की जा रही है। लोगों को एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखने, मुंह पर मास्क लगाने और हाथों को साबुन से धोने तथा सैनीटाईज करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
उपमंडल में दो दिवसीय कैम्पों के तहसीलदार सुशील कुमार को इनका प्रशासनिक इन्चार्ज बनाया गया है। तहसीलदार सुशील कुमार ने बताया कि आज सैकड़ो परिवारों पहचान पत्र बनाने के जरूरी कागजात आनॅ लाइन अपलोड किए गए हैं। परिवार पहचान पत्र बनाने का पीपीपी मोड पर किया जा रहा है। ताकि आम जन की अधिक से अधिक भागीदारी हो।

Related posts

गैस सप्लाई पर सरकार सतर्क, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई

Metro Plus

पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार दूसरे दिन बढ़े , जानिए आपके शहर का क्या है हाल

Metro Plus

अवैध पानी व सीवर के कनैक्शनों को वैध न करवाने पर नगर-निगम अधिनियम-1994 के तहत कार्यवाही की जाएंगी

Metro Plus