Metro Plus News
फरीदाबाद

15 व 16 फरवरी को श्री गुरू सांईं मंदिर में महारूद्राभिषेक एवं 108 कुण्डीय श्री महामृत्युंजय महाहवन का आयोजन

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 12 फरवरी: श्री मानव शांति पीठ तथा श्री वेद सांईं बाबा मिशन द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर महारूद्राभिषेक एवं 108 कुण्डीय श्री महामृत्युंजय महाहवन का आयोजन किया जा रहा है। सैक्टर-11 स्थित श्री गुरू सांईं मंदिर में 15 व 16 फरवरी को सद्गुरू श्री वेदसांई बाबा की छत्र-छाया में आयोजित होने जा रहे इस दो-दिवसीय महाहवन में जन-कल्याण के लिए आहूति दी जाएगी। मंदिर के प्रधान जेएन अग्रवाल एवं संस्था के ट्रस्टी महेश गुप्ता के मुताबिक प्रत्येक मंत्र की अपनी शक्ति होती है। भक्तों के स्वास्थ्य, शांति तथा आध्यत्मिक उत्थान के लिए यह महामृत्युंजय मंत्र बहुत प्रभावकारी है। इसलिए आयोजकों ने भक्तजनों से अपील की है कि वे इस महामृत्युंजय महाहवन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले।

Related posts

सूरजकुंड मेले में बिना पास व टिकट के एंट्री को लेकर पुलिसकर्मियों व पर्यटन निगम के अधिकारी आमने-सामने

Metro Plus

करवा चौथ व्रत के बावजूद महिला सफाई कर्मचारियों ने सड़कों को साफ रखा: सोनल गोयल

Metro Plus

हरियाणा ने TB उन्मूलन में तेजी लाने के लिए अपनाई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI तकनीक: डॉ. सुमिता मिश्रा

Metro Plus