Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

रविवार, 11 नवम्बर को मोहना गांव में होगा 52 पाल का विशाल भंडारा

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
मोहना (बल्लभगढ़), 9 नवम्बर: पृथला विधानसभा क्षेत्र के जाट बाहुल्य सबसे बड़े एवं ऐतिहासिक गांव मोहना के लिए शनिवार-रविवार का दिन कुछ खास होगा। हो भी क्यूं ना हो इन दिनों मोहना में 52 पाल का सबसे बड़ा विशाल भंडारा और कथा जो होने वाली है। इस भंडारे और कथा का आयोजन किया जा रहा है जिला परिषद् के सदस्य रहे मोहना गांव निवासी नरेन्द्र अत्री एडवोकेट द्वारा।
सिद्व बाबा व बस्ती माता के आर्शीवाद अपने माता-पिता स्व० श्रीमति राजपाली व स्व० मास्टर रामस्वरूप भगत जी की याद में रविवार, 11 नवम्बर को प्रात:काल 9.00 बजे से मोहना के पुराने बस स्टैंड पर स्थित एस.आर. वाटिका में नरेन्द्र अत्री एडवोकेट द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें मोहना सहित जलाहाका, कुलैना, हीरापुर, अटेरना आदि आसपास के गावों के 52 पालों की सरदारी तथा 50 हजार से ज्यादा लोग शिरकत कर प्रसाद ग्रहण करेंगे। यही नहीं, इस विशाल भंडारे से पहले शनिवार, 10 नवम्बर को श्री सत्यनारायण कथा भी रखी गई है।
इस भंडारे और कथा के आयोजक नरेन्द्र अत्री एडवोकेट तथा उनके बड़े भाई एवं रिटायर्ड जिला शिक्षा अधिकारी डी.सी. चौधरी ने 52 पालों के सभी लोगों सहित आसपास के गांवों के लोगों से इस सर्वधर्म के भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

Related posts

श्मशान घाट गांव के बाहर नहीं बीचों-बीच चौराहे पर होना चाहिए: संत मुनिश्री तरुणसागरजी

Metro Plus

चारा घोटाला में Lalu Yadav को साढ़े तीन साल की सजा और पांच लाख का जुर्माना

Metro Plus

आशा ज्योति विद्यापीठ में प्रथम सत्र का आरम्भ हवन समारोह के द्वारा किया गया

Metro Plus