Metro Plus News
फरीदाबाद

भारत विकास परिषद माधव शाखा ने शिक्षक दिवस पर किया छात्रों व अध्यापकों को सम्मानित

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 5 सितम्बर:
भारत विकास परिषद माधव शाखा द्वारा आज शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में गुरू वंदन छात्र अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल-55 सेक्टर में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी सम्मानित बच्चों और अपना विशेष सहयोग देने वाले अध्यापकों को सम्मानित किया गया। इनमें विशेष रूप से प्रांतीय संगठन सचिव एस.एन. बंसल और मुख्य अतिथि अमित जैन एवं श्रीमती सुचिता जैन रहे। इस कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष निधि जैन, सचिव प्रदीप गोयल, कोषाध्यक्ष निर्मल डालमिया और कार्यक्रम संयोजक अमित मित्तल मौजूद रहे।
कार्यक्रम में माधव शाखा की अन्य सदस्य महिला शक्ति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सीमा उप्पल ने गुरू वंदन छात्र अभिनंदन के बारे में बच्चों से रूबरू बात की। अध्यापकों व विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
स्कूल के सभी बच्चों को जूते वितरण का अगला कार्यक्रम मुख्य अतिथि अमित जैन ने अनाउंस किया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि आनंद स्वरूप की उपस्थिति ने कार्यक्रम में जान डाल दी।
भारत विकास परिषद माधव शाखा के उपस्थित सदस्य आनंद केडिया, नरेंद्र बंसल, आशा बंसल, राजीव गुप्ता, आशुतोष जैन, मनीष मित्तल, श्रुति मित्तल, सुनीता गोयल, हरेंद्र लुधानी, इंदु अग्रवाल व कई अन्य सदस्यों की उपस्थिति में बहुत ही सुंदर कार्यक्रम मनाया गया।

Related posts

धान की पराली जलाने पर 2500 रूपये प्रति एकड़ व प्रति किसान जुर्माना किया जाएगा: उपायुक्त

Metro Plus

MCF क्षेत्र में ऐड एजेंसियों का घालमेल, निगम को लगा रखा है करोड़ों का चूना ?

Metro Plus

फरीदाबाद के लोगों को सड़कों पर गोवंश की वजह से आने वाली परेशानी से मिलेगा छुटकारा।

Metro Plus