Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

कांग्रेसियों ने हर्षोल्लास से मनाया प्रथम प्रधानमंत्री पं० जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 14 नवंबर: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं० जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमित गौड़ के कार्यालय कांग्रेस भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र शर्मा, प्रदेश महासचिव एवं रोहतक के प्रभारी पं० राजेंद्र शर्मा, ग्रीवेंस सैल के चेयरमैन एस.एल. शर्मा, विकास साहरिया वाल्मीकि, विक्रांत गौड़, देव पंडित, दिनेश पंडित, प्रदीप गौड़, आकाश भाटी, ओमी, स्टेट प्रेसीडेंट जितेंद्र चंदेलिया सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस मौके पर कांग्रेसियों ने संयुक्त रूप से कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में नेहरु भारत के सपने को साकार करने के लिए चल पड़े। भारत का संविधान 1950 में अधिनियमित हुआ, जिसके बाद उन्होंने आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सुधारों के एक महत्त्वाकांक्षी योजना की शुरूआत की। उन्होंने विदेश नीति में भारत को दक्षिण एशिया में एक क्षेत्रीय नायक के रूप में प्रदर्शित करते हुए उन्होंने गैर-निरपेक्ष आन्दोलन में एक अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद अंग्रेजों ने करीब 500 देशी रियासतों को एक साथ स्वतंत्र किया था और उस वक्त सबसे बड़ी चुनौती थी उन्हें एक झंडे के नीचे लानाए नेहरू ने भारत के पुनर्गठन के रास्ते में उभरी हर चुनौती का समझदारी पूर्वक सामना किया। जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उन्होंने योजना आयोग का गठन किया, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास को प्रोत्साहित किया और तीन लगातार पंचवर्षीय योजनाओं का शुभारंभ किया। उनकी नीतियों के कारण देश में कृषि और उद्योग का एक नया युग शुरु हुआ। नेहरू ने भारत की विदेश नीति के विकास में एक प्रमुख भूमिका निभायी।
इस मौके पर कांग्रेसियों ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू को बच्चों को बहुत स्नेह था। जिसके चलते बच्चे उन्हें चाचा कहकर पुकारते थे और वह चाचा नेहरु के नाम से विख्यात हो गए। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में नेहरू की अह्म भूमिका रही, इसलिए आज उनके जन्मदिन पर उनके बताए मार्ग पर चलने का हम सभी का संकल्प लेते हुए समाज व देशहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।

Related posts

वैश्य नेता अमर बंसल के निवास पर किया गया कृष्णपाल का जोरदार स्वागत

Metro Plus

सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर होगी रन फार यूनिटी: डीसी विक्रम

Metro Plus

Principal Secretary, Tourism Dr. Sumita Misra releasing the poster of 24th Mango Mela to be organized at Pinjore Gardens

Metro Plus