Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 14 नवंबर: सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल में बाल दिवस बहुत उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा एक विशेष सभा आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया और छात्रों को नैतिक मूल्यों और सच्चाई का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
एफएमएस की अकादमिक निदेशिका शशि बाला ने छात्रों को संबोधित किया और व उन्हें शुभकामनाऐं दीं। छात्रों ने इस मौके पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को याद किया। एफएमएस के किड्ीज वल्र्ड के छात्रों ने भी एक विशेष सभा के साथ बाल दिवस मनाया।
इस मौके पर एफएमएस निदेशक उमंग मलिक ने बताया कि जवाहर लाल नेहरू को बच्चों को बहुत स्नेह था। जिसके चलते बच्चे उन्हें चाचा कहकर पुकारते थे और वह चाचा नेहरू के नाम से विख्यात हो गए। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में नेहरू की अह्म भूमिका रही। इसलिए आज उनके जन्मदिन पर उनके बताए मार्ग पर चलने का हम सभी का संकल्प लेते हुए समाज व देशहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने छात्रों और प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और सभी छात्रों को अच्छे इंसान बनने के लिए प्रेरित किया ।
इस अवसर पर छात्रों द्वारा नृत्य प्रदर्शन, गीत-गायन और भाषण प्रस्तुत किए गए। छात्रों ने कई खेलों का आनंद लिया जैसे मयूजिकल चेयर, लेमन-रेस, गुब्बारा रेस इत्यादि जैसी मजेदार गतिविधियों में भाग लिया।

Related posts

बडख़ल झील को पुर्नजीवित के लिए हुआ मंथन

Metro Plus

विपुल गोयल ने बीके अस्पताल में फ्रीजर का किया उद्वघाटन

Metro Plus

ऐसा क्या हुआ कि परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा अचानक पहुंच गए जजपा नेता धर्मपाल यादव के घर?

Metro Plus