Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Grand Columbus इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया स्थापना दिवस

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 15 नवंबर: ग्रेंड कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में विद्यालय का स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे विद्यालय को विशेष रूप से सुसज्जित किया गया। विद्यालय के निदेशक सुरेश चंद्र का स्वागत प्रवेश द्वार पर स्कूल के अध्यापकों तथा छात्रों द्वारा पुष्पों के साथ किया गया। विद्यालय का स्वागत कक्ष पुष्पों से सजाया गया। छात्रगण ने उत्साह के साथ सुरेश चंद्र का प्रार्थना सभा में स्वागत किया। विशेष प्रार्थना सभा में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। ज्योति प्रज्जवलन के प्रकाश के साथ कार्यक्रम का आरंभ हुआ।
इस मौके पर पुष्प-गुच्छ की भेंट के साथ प्रधानाचार्या श्रीमती ऋचा पुरी ने निदेशक सुरेश चंद्र को सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी अतिथिगणों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
सुरेश चंद्र ने सभी छात्रगण को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें सदैव अपने लक्ष्य की तरफ अग्रसर रहना चाहिए जिसके लिए हमें अपने स्वास्थ्य को बेहतरीन रखना चाहिए। यदि हम स्वस्थ रहेंगें तभी हम अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ने विद्यालय के निदेशक को शुभकामनाएं देते हुए समस्त छात्रगण एवं अध्यापकगण को शुभ आशीर्वाद दिया।

Related posts

लोगों को मूलभूत सुविधाएं देना विधायक की प्राथमिकता है: अमन गोयल

Metro Plus

एडवोकेट राजेश तेवतिया सरकार पर बरसे, कहा किसान वर्ग को एक वक्त की रोटी खाने के भी लाले पड़ गए हैं

Metro Plus

भारत से छिना दुनिया की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था का तमगा, मोदी राज 2017 में सबसे कम जीडीपी ग्रोथ

Metro Plus