Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

कुंदन ग्रीनवैली स्कूल सिरमौर बनकर उभरा, जीता अंगूरी देवी मेमोरियल अवार्ड

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़ , 17 नवंबर: कुंदन ग्रीनवैली स्कूल के छात्र अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त कर जिले के स्कूलों में सिरमौर बनकर उभरे हैं। स्कूल प्रबंधंन ने जहां अपने बच्चों की कामयाबी पर प्रसन्नता व्यक्त की है वहीं उनके उज्जवल भविष्य की भी कामना की है।
सैक्टर-16 स्थित ग्रैंड कोलम्बस स्कूल में अंगूरी देवी मेमोरियल अवार्ड के तहत अंग्रेजी वाद-विवाद का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के अनेक स्कूलों सहित बल्लभगढ़ स्थित कुंदन ग्रीन वैली स्कूल के छात्रों ने भी भागीदारी की। प्रतियोगिता का विषय कैन रोबोट रिप्लेस टीचर्स क्या रोबोट अध्यापकों का स्थान ले सकते हैं। जिसमें कुंदन ग्रीनवैली स्कूल के 9वीं कक्षा में पढऩे वाले नीतिका और हर्षवर्धन ने असरदार आत्मविश्वास के साथ जोरदार तर्कों से निर्णायक मंडल और उपस्थितजनों का दिल जीत लिया। उन्हें निर्णायकों ने पहला स्थान देने की घोषणा की। बच्चों को एक ट्रॉफी सहित 3100 रूपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया। छात्रों ने कुंदन ग्रीनवैली स्कूल पहुंचने पर उनकी उपलब्धि पर स्वयं चेयरमैन भारत भूषण शर्मा ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।
इस मौके पर भारत भूषण शर्मा ने बताया कि हमने अपने बच्चों को हमेशा आगे रखने के लिए प्रयास किए और बच्चों ने भी हमें कभी निराश नहीं किया। उन्होंने कहा कि शहरी कान्वेंट स्कूलों के बीच बल्लभगढ़ के कुंदन ग्रीनवैली स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर यह साबित कर दिया है कि जौहरी अच्छा हो तो यह मायने नहीं रखता कि वह कहां बैठकर हीरे को तरास रहा है।
कुन्दन ग्रीन वैली स्कूल की उप-निदेशिका कमल अरोड़ा ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनकी इस जीत के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि हमारे बच्चे अनेक कीर्तिमानों और उपलब्धियों के बीच आज एक और खुशी मिलने पर हमें भी प्रोत्साहन मिलता है कि हम अपने बच्चों के लिए और अच्छा करें और हम ऐसा करते रहेंगे।

Related posts

नगर निगम चुनाव लटकवाने वाले नेताओं को जनता ने लटकाया, जनता ने सौरभ शर्मा का बल्ब फोड़ा और मुनेश शर्मा का नंगाड़ा तोड़ा

Metro Plus

हरियाणा सरकार की पहल, BPL परिवारों को मिलेगा सस्ता फोर्टिफाइड सरसों तेल: DC आयुष सिन्हा

Metro Plus

ग्रामीण क्षेत्र में छात्राओं को स्कॉलरशिप के माध्यम से प्रोत्साहित कर रहा है विद्यासागर स्कूल।

Metro Plus