Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

दिल्ली स्कॉलर्स के छात्रों ने FPSC द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में परचम लहराया।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 22 अक्टूबर:
फरीदाबाद प्रोग्रेसिव स्कूल्स कॉन्फ्रेंस द्वारा जिला स्तर पर विभिन्न अन्तर्विद्यालयीय प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जा रही हैं। इनमें प्रतिदिन दिल्ली स्कॉलर्स इण्टरनैशनल स्कूल के छात्र बाजी मार रहे हैं। 20 अक्टूबर को विद्या मन्दिर स्कूल में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें दिल्ली स्कॉलर्स के छात्र देवजोत सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि 21 अक्टूबर को हामर्टन ग्रामर स्कूल में आयोजित हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में दिल्ली स्कॉलर्स की छात्रा शिवांगी श्रीवास्तव तथा धृति कोठारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 22 अक्टूबर को जीवा पब्लिक स्कूल में आयोजित इंगलिश डिबेट में विद्यालय की छात्रा गिरिष्मा रानी और आरूषी त्यागी ने तृतीय स्थान प्राप्त करके परचम लहराया।
विद्यालय के छात्रों की इन उपलब्धियों पर वि़द्यालय के चेयरमैन टीएस दलाल ने बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय दिन-प्रतिदिन शिक्षा के साथ-साथ अन्य सहगामी प्रतियोगिताओं ने निरन्तर आगे रहकर प्रथम स्थान पर है।

Related posts

नेशनल हाइवे पर जाम, देखें किस रास्ते से कैसे निकलना है जाम से बचकर।

Metro Plus

रेव पार्टी में गिरफ्तार कांग्रेसी नेता जे.पी.नागर के बेटे को मिली जमानत, तिहाड़ जेल से छूटा

Metro Plus

आईआईटी कानपुर में आयोजित इंटर स्कूल प्रश्नोत्तरी में एफएमएस टीम का मिला द्वित्तीय स्थान

Metro Plus