Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भाजपा सरकार में बिना पर्ची बिना खर्ची के योग्य बच्चों को नौकरियां मिल रही हैं: राजेश नागर

Metro Plus के लिए Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 17 अगस्त:
तिगांव के भाजपा विधायक राजेश नागर के नेतृत्व में गांव भतोला में सैकड़ो लोग भाजपा में शामिल हो गए। इस अवसर पर मिठाई लाल एवं अन्य निवासियों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। वहीं नागर ने सभी का भारतीय जनता पार्टी में मान सम्मान करने का भरोसा दिया।

इस मौके पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि केंद्र की तरह हरियाणा में भी भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने जा रही है जो जनता के प्यार को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सरकार ने हर वर्ग के मान सम्मान और सुविधा का ख्याल रखा है। आज हरियाणा एक बढ़ती हुई शक्ति है। जनता को पता है कि केंद्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार ने अंत्योदय की योजना को सुचारू रूप से चलाया है। यही कारण है कि आज हरियाणा में उन क्षेत्रों में भी विकास पहुंचा है जहां पिछली सरकारों के कार्यकाल में असंभव लगता था। हमारी सरकार में बिना पर्ची बिना खर्ची के योग्य बच्चों को नौकरियां मिल रही हैं। यह बात विपक्ष को पसंद नहीं आ रही है और वह सरकार के खिलाफ झूठी अफवाहें फैलाते हैं, लेकिन जनता सब समझती है और किसी के बहकावे में नहीं आने वाली। एक अक्टूबर को हरियाणा ईवीएम पर भारतीय जनता पार्टी के कमल के निशान वाला बटन दबाएगा और तीसरी बार भाजपा की सरकार लायेगा।

इस अवसर पर खैर सिंह, शांताराम, बाबूराम, सुभाष चंदीला, लीलू चंदीला, अजब चंदीला, नेत्रपाल चंदीला, सुरेंद्र बिधूड़ी, सतपाल हवलदार, मिठाई लाल, अजीत चंदीला, संजय चंदीला, धीरचंद, फिरे चंदीला, करतार, ओमप्रकाश, धर्म सिंह, केश राम, देवेंद्र, अमर सिंह, श्यामलाल, जेपी चंदीला, रामजीलाल, बेगराज, कपिल चंदीला, अशोक चंदीला, बलजीत, प्रीतम, संदीप चंदीला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related posts

जेसी बोस विश्वविद्यालय वाईएमसीए फरीदाबाद द्वारा छात्र चुनाव का कार्यक्रम घोषित

Metro Plus

MCF: अब स्वच्छ नगर एप्प के सहयोग से हर घर से कूड़ा मोबाइल एप्लीकेशन के द्वारा एकत्रित किया जाएगा।

Metro Plus

YMCA में डेटा एनालिटिक्स पर आठ दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

Metro Plus