Metro Plus News
राजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

जानिए, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 48 घंटों में तीन बार कैसे गिरे?

– राजस्थान, मध्य प्रदेश के बाद मिजोरम में हेलीकॉप्टर से गिरे
मैट्रो प्लस से महेश गुप्ता की रिपोर्ट
भोपाल, 25 नवंबर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का संतुलन बिगड़ रहा है। उनका स्वास्थ्य शायद उनका साथ नहीं दे रहा। चुनावी सभाएं उन्हे थका रहीं हैं। मध्यप्रदेश के अशोकनगर में वो अपने ही रथ में अचानक गिर गए थे। अब मिजोरम में हेलीकॉप्टर से उतरते समय गिर गए। दोनों ही घटनाक्रमों में ना तो उन्हे किसी ने धक्का दिया और ना ही कोई झटका लगा। सोशल मीडिया पर राजस्थान में भी गिरने की खबर वायरल हो रही है। यदि यह घटना सही है तो 48 घंटे में यह तीसरी घटना होगी।
बताया जा रहा है कि मिजोरम में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पश्चिम टुईपुई विधानसभा क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से उतरते समय पांव फिसल जाने की वजह से जमीन पर गिर गए। उनका यह वीडियो अब यहां सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूत्रों ने बताया कि शाह हेलीकॉप्टर से नीचे उतरते समय फिसल गए और जमीन पर गिर पड़े। दक्षिण पश्चिम मिजोरम का यह इलाका चकमा जनजाति का गढ़ है।

मध्यप्रदेश के अशोकनगर में रथ से गिरे
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का बेलेंस बिगड़ गया वो धड़ाम से गिर पड़े। घटना मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले की है। लोगों ने उन्हे संभाला और उठाया। अमित शाह इशारा करते नजर आए, मैं ठीक हूं। अशोकनगर सहित चंदेरी एवं मुंगावली भाजपा का रोड शो आयोजित किया गया था। भाजपा के अनुसार यह सफल रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रोड-शो खत्म करने के बाद कार में बैठने के लिए रथ से उतर रहे थे कि अचानक फिसले और गिर गए। आसपास खड़े लोगो की मदद से किसी तरह संभले एवं खड़े हुये। इसके बाद रथ से उतरकर कार में सवार होकर निकल गए।

Related posts

जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया ने फरीदाबाद टूल्स एंड हार्डवेयर एसोसिएशन के साथ मिलकर मनाई होली।

Metro Plus

धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में सैंकड़ों युवाओं ने थामा आप का दामन

Metro Plus

आर्थिक रूप से कमजोर अग्रवाल परिवार की शादी के लिए अग्रवाल सेवा सदन आगे आया।

Metro Plus