Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मोदी सरकार के 12 साल: कृष्णपाल गुर्जर ने गिनाईं उपलब्धियां, कांग्रेस पर साधा निशाना

12 वर्षों में मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही का नया अध्याय लिखा है: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 12 जून: केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 साल राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित सोच, दूरदर्शी नेतृत्व और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर आधारित सुशासन का परिणाम है।

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अटल कमल पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री कृष्णपाल ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने शासनकाल के दौरान भ्रष्टाचार और घोटालों में उलझी रही।

इस अवसर पर कृष्णपाल गुर्जर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर विस्तार से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज देश के लगभग 80 प्रतिशत भूभाग पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकारें कार्य कर रही हैं। पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही का नया अध्याय लिखा है। आज भारत पहले से अधिक सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और सुरक्षित राष्ट्र के रूप में विश्व मंच पर स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश की आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा अभूतपूर्व रूप से मजबूत हुई है। वर्ष-2014 से पहले देश के 126 जिले नक्सलवाद से प्रभावित थे, जिन्हें समाप्त करने की दिशा में निर्णायक सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी की घटनाओं में भारी कमी आई है तथा अनुच्छेद-370 हटाकर विकास की नई धारा प्रवाहित की गई है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 12 वर्षों में सीमापार आतंकवाद पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया है तथा रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढऩे से रक्षा निर्यात लगभग 40 हजार करोड़ रूपये तक पहुंच गया है। रक्षा बजट 2014 के लगभग 2.4 लाख करोड़ रूपये से बढ़कर आज लगभग 8 लाख करोड़ रूपये हो गया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था आज दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से आगे बढ़ रही है। भारत की विकास दर 8.4 प्रतिशत तक पहुंची है जबकि अमेरिका की लगभग 2.1 प्रतिशत, जापान की 1.1 प्रतिशत और ब्रिटेन की 1.3 प्रतिशत है। ऐसे में भारत की अर्थव्यवस्था को कमजोर बताने वाले लोगों को विश्व अर्थव्यवस्था की वास्तविक स्थिति को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। ग्रामीण गरीबी दर 26 प्रतिशत से घटकर लगभग 5 प्रतिशत रह गई है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 81 करोड़ लोगों को नि:शुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के मकान दिए गए हैं। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 11 करोड़ एलपीजी कनेक्शन वितरित किए गए हैं तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत 15 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण हुआ है। 16 करोड़ से अधिक परिवारों तक नल जल कनेक्शन पहुंचाए गए हैं।

कांग्रेस पर हमला करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस जनता को ये सुविधाएं दे सकती थीं, लेकिन वे भ्रष्टाचार और घोटालों में व्यस्त रहीं। उन्होंने दावा किया कि एक समय देश के बैंक दिवालिया होने की कगार पर थे और अर्थव्यवस्था की स्थिति बेहद कमजोर थी। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद योजनाओं में लीकेज यानी भ्रष्टाचार को रोकने काम किया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की संख्या तेजी से बड़ी है और 3 करोड़ से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। 105 करोड़ से अधिक सैनिटरी पैड वितरित किए गए हैं। तीन तलाक पर प्रतिबंध लगने के बाद ऐसे मामलों में लगभग 82 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, जिससे मुस्लिम महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा मिली है।

किसानों के लिए किए अभूतपूर्व कार्य, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर:-

मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 11 करोड़ से अधिक किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। किसानों से 26 लाख करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की फसलों की खरीद की गई है, जो पहले की तुलना में 71 प्रतिशत से अधिक है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुद्रा योजना के तहत 57 करोड़ से अधिक लोगों को लगभग 40 लाख करोड़ रूपये के ऋण वितरित किए गए हैं। ई-श्रम पोर्टल पर 31 करोड़ से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण हुआ है तथा लाखों श्रमिकों को बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में देश में केवल 350 स्टार्टअप थे, जबकि आज उनकी संख्या 2 लाख से अधिक हो गई है। इससे लगभग 25 लाख युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं।

आधारभूत संरचना में ऐतिहासिक विस्तार:-

मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि 2014 में इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगभग 2 लाख करोड़ रूपये का बजट था, जो बढ़कर लगभग 12 लाख करोड़ रूपये हो गया है। देश में आज 23 से अधिक शहरों में मेट्रो रेल सेवाएं संचालित हो रही हैं, जबकि 2014 में यह केवल 5 शहरों तक सीमित थीं। 164 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है और रेलवे नेटवर्क का बड़े पैमाने पर विद्युतीकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में देश में लगभग 74 हवाई अड्डे थे, जबकि आज उनकी संख्या 164 से अधिक हो गई है। आने वाले समय में भारत में स्वदेश निर्मित यात्री विमान से यात्रा करने का सपना भी साकार होने वाला है।

स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां:-

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब परिवारों को 5 लाख रूपये तक का नि:शुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। मेडिकल सीटों और मेडिकल कॉलेजों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। देशभर में नए आईआईटी, आईआईएम और एम्स स्थापित किए गए हैं।

डिजिटल इंडिया बना दुनिया के लिए मॉडल:-

मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली ने भारत को डिजिटल लेन-देन के क्षेत्र में विश्व का अग्रणी देश बना दिया है। जीएसटी लागू होने से कर व्यवस्था सरल हुई है और जीएसटी संग्रह लगातार नए रिकॉर्ड बनाते हुए 2.42 लाख करोड़ रूपये तक पहुंच गया है।

विश्व में बडा भारत का सम्मान:-

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में शामिल हो रहा है। भारत अब केवल सुनने वाला नहीं बल्कि दुनिया को दिशा देने वाला देश बन चुका है। प्रधानमंत्री मोदी को 32 से अधिक देशों द्वारा सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया है तथा 22 से अधिक देशों के साथ भारतीय रूपये में व्यापार शुरू हुआ है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण भारत की सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, सुरक्षा, सामाजिक न्याय और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। अंत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आने वाले वर्षों में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में और तेज गति से आगे बढ़ेगा तथा विश्व की अग्रणी आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित होगा।

Related posts

गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा जवाहर कालोनी में चौधराहट की लड़ाई में अब क्या हुआ? देखें!

Metro Plus

Haryana Chief Minister, Mr. Manohar Lal with new Chief Secretary, Mr. P. K. Gupta who called on him at his residence at Chandigarh.

Metro Plus

रोटरी क्लब आस्था और ईस्ट ने RPS City में रक्तदान शिविर का आयोजन किया

Metro Plus