Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबाद

केना मेटल द्वारा उत्पाद की गुणवत्ता और ग्राहकों की संतुष्टि के लिए सेमिनार आयोजित

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 28 नवंबर: कटिंग टूल्स उत्पाद बनाने में विश्वभर में अग्रणी कंपनी केना मेटल द्वारा उत्पाद की गुणवत्ता एवं अपने ग्राहकों को विक्रय पश्चात दी जाने वाली सेवाओं को और बेहतर बनाने पर परिचर्चा हेतु अपने ग्राहको का एक सेमिनार आयोजित किया। फ़रीदाबाद के एक पांच सितारा होटल में आयोजित इस सेमिनार का आयोजन कंपनी के स्थानीय वितरक हाईटेक इंजीनियरिंग के सौजन्य से किया गया। इसमें केना मेटल के उत्पाद के फ़रीदाबाद व आसपास के लगभग 100 ग्राहकों एवं उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर केना मेटल के वाइस प्रेसिडेंट चंद्रशेखर ने सभी ग्राहकों का केना मेटल के उत्पादों में भरोसा जताने के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि कंपनी सदैव उत्पाद की गुणवत्ता के लिए वचनबद्ध है और ग्राहक की संन्तुष्टि ही उनकी प्राथमिकता है।
केना मेटल के वाइस प्रेसिडेंट गोविन्दराजन ने कहा कि कंपनी द्वारा अपने सम्मानित ग्राहकों के सुझाव सदैव स्वागत योग्य होते हैं।
सेमिनार में फ़रीदाबाद की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों से आये प्रतिनिधियों द्वारा ऐसे आयोजन के लिए कंपनी को साधुवाद देते हुए स्थानीय वितरक हाईटेक इंजीनियरिंग द्वारा दी जा रही सेवाओं के प्रति संतुष्टि जाहिर की। इसके लिए हाईटेक के डायरेक्टर अतुल गुप्ता द्वारा धन्यवाद प्रकट किया गया।
इस अवसर पर केना मेटल के महाप्रबंधक श्रीमान अंभु एवं कार्तिक रमन विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत मे अतुल गुप्ता द्वारा सभी कंपनी अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Related posts

नवरात्रों के दूसरे दिन की गई मां ब्रम्हचारिणी की भव्य पूजा अर्चना

Metro Plus

कोरोना संक्रमण के दौरान कोई भी बच्चा अनाथ हो गया है तो दे चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी

Metro Plus

बेटी फूलों की कली सी होती है जिसका पालन-पोषण अच्छे वातावरण में किया जाना चाहिए: सीमा त्रिखा

Metro Plus