Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

पाईनवुड बोर्डिंग स्कूल में कल पुलिस कमिश्रर करेंगे पाईनवुड वालीबॉल इंटर डिस्ट्रिक टूर्नामेंट का उद्वघाटन

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता रिपोर्ट
फरीदाबाद, 28 नवम्बर: पाईनवुड इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल गांव पावटा द्वारा खिलाडिय़ों की प्रतिभा उजागर करने के लिए एक जिला स्तरीय पाईनवुड वालीबॉल इंटर डिस्ट्रिक टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट का उद्वघाटन कल वीरवार, 29 नवम्बर को स्कूल प्रांगण में प्रात: 9 बजे पुलिस कमिश्रर संजय कुमार बतौर मुख्य अतिथि करेंगे। इस अवसर पर मानव रचना यूर्निवसिटी के चांसलर डा. प्रशांत भल्ला तथा एनआईटी जोन के डीसीपी विक्रम कपूर विशेष अतिथि होंगे जबकि गेस्ट ऑफ ऑनर अंर्तराष्ट्रीय कवि दिनेश रघुवंशी होंगे। उद्वघाटन समारोह की अध्यक्षता बीएसएनएल के प्रिंसीपल जनरल मैनेजर सतीश चन्द्र शर्मा करेंगे।
यह जानकारी देते हुए स्कूल के प्रिंसीपल नरेन्द्र परमार ने बताया कि इस इंटर डिस्ट्रिक टूर्नामेंट में जिले के लगभग सभी प्राईवेट स्कूलों की वालीबॉल टीमें हिस्सा लेंगी। इस अवसर पर प्राईवेट स्कूलों के प्रिंसीपल तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग भी शिरकत करेंगे।

Related posts

सरकारी स्कूलों की दयनीय हालत का परिणाम भुगतना पड़ेगा भाजपा को: धर्मबीर भड़ाना

Metro Plus

स्टेडियम को लेकर मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत: संजय भाटिया

Metro Plus

मानव रचना में स्टूडेंट्स को इंटरनेशनल एक्सपोजर देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं

Metro Plus