Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सुमित गौड़ ने राजस्थान चुनाव प्रचार में फूंकी जान

मैट्रो प्लस से महेश गुप्ता रिपोर्ट
फरीदाबाद, 30 नवम्बर: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमित गौड़ ने राजस्थान चुनाव की प्रचार की बागडोर संभालते हुए तूफानी दौरे कर कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए पूरे जी जान से जुट गए है। गौड़ ने राजस्थान के कई विधानसभाओं में प्रचार किया और इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए इसे जुमलेबाजों की सरकार करार दिया। गौड़ जहां-जहां चुनाव प्रचार के लिए जाते है, वहां-वहां लोगों में उनको सुनने के लिए एक होड़ से लगनी शुरू हो जाती है।
इस मौके पर गौड़ के साथ मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र शर्मा, युवा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रिंकू चंदीला, दिनेश पंडित, युवा समाजसेवी प्रदीप भट्ट, भीम सिंह तेवतिया, सोनू सुजान, सूरज चौहान, अमित शर्मा, देव पंडित, वरुण बंसल आदि मौजूद थे।
सभाओं को संबोधित करते हुए सुमित गौड़ ने कहा कि भाजपा के चार वर्षो के जुमले और झूठ से जनता तंग आ चुकी है और अब इस सरकार को वोट की चोट से सबक सिखाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश सहित 5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों में कांग्रेस बहुमत से सत्तासीन होगी और उसके बाद भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है और उन्हें देश का भावी प्रधानमंत्री मानकर उन्हें मजबूत करने में जुटी हुई है।

Related posts

फौगाट स्कूल के अमन शुक्ला का लगातार दूसरी बार स्कूली नेशनल क्रिकेट में चयन हुआ

Metro Plus

दृष्टि हीनों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य:मंजू आनंद

Metro Plus

Police कमिश्रर ने बढ़ाया होमगार्ड्स का हौसला

Metro Plus