Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

राजस्थान में बनेगी पूर्ण बहुमत वाली कांग्रेस सरकार: लखन सिंगला

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
सूरतगढ़ (राजस्थान), 3 दिसम्बर: राजस्थान के गंगानगर जिले की सूरतगढ़ विधानसभा में कांग्रेस उम्मीदवार हनुमान मील के चुनाव प्रभारी लखन कुमार सिंगला ने दावा किया है कि राजस्थान में पूर्ण बहुमत वाली कांग्रेस सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान के बाद हरियाणा में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा यहां के मुख्यमंत्री होंगे।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला ने कहा है कि वह राजस्थान में चुनाव प्रचार करने के दौरान प्रतिदिन हजारों लोगों से मिलते हैं और उनकी भावनाओं को समझते हैं। मैं यहां के अनुभव के आधार पर कह सकता हूं कि राजस्थान में पूर्ण बहुमत वाली कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। जिसकी घोषणा 11 दिसंबर को हो जाएगी। सिंगला ने कहा कि यहां लोग मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के कुशासन के कारण परेशान थे अब देश के चौकीदार के झूठ के कारण खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। यहां लोग अब भाजपा को जड़ से उखाड़ फैंकने के लिए तैयार बैठे हैं और मतदान के दिन का इंतजार कर रहे हैं।
सूरतगढ़ आने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लखन कुमार सिंगला को शाबासी दी। गांधी ने कहा कि लखन को जो भी काम सौंपा गया, उसे उन्होंने बखूबी पूरा किया। आज भी सिंगला ने सूरतगढ़ विधानसभा के खारिया, लधेर, मोकलसर, प्रेमनगर, हिन्दौर, राजियासर आदि कई इलाकों का दौरा किया।
इस दौरान उनके साथ पंजाब सरकार में मंत्री विजय इन्द्र सिंगला, एआईसीसी आब्जर्वर कुलवंत राय सिंगला, गंगानगर डीसीसी प्रेसीडेंट संजोष सहारन, जाट सैल से बिहारी लाल गोयल, राजस्थान जाट महासभा के अध्यक्ष राजाराम मील, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परसराम भाटिया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद कुरैशी, ग्रीवेंस कमेटी के पूर्व सदस्य संदीप वर्मा, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष दीपक भाटिया, राजपूत समाज के अध्यक्ष राजेश भाटी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सिडाना, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य परमजीत सिंह रंधावा, लालचंद भा भू, व्यापार मंडल के जाइंट सेके्रटरी आकाश बंसल, सूरतगढ़ से पार्षद सुशील धानुका आदि प्रमुख व्यक्ति भी शामिल रहे।

Related posts

साईंधाम में ईनरव्हील क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टॉउन के सहयोग से करवाया गया 16 जोड़ों का सामूहिक विवाह

Metro Plus

Chief Minister Mr. Manohar Lal presiding over a meeting regarding discontinuing the stage of interview for junior level posts

Metro Plus

अमेरिका की स्वाहिली युनिवर्सिटी PHD की मानद डिग्री से उन्हें नवाजेगी: फौगाट

Metro Plus