Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Manav Rachna में तीसरी सलाहकार बोर्ड मीटिंग में कानूनी दिग्गजों ने लिया हिस्सा

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 3 दिसम्बर: मानव रचना यूनिवर्सिटी में फैकल्टी ऑफ लॉ की तीसरी सलाहकार बोर्ड मीटिंग का आयोजन किया। इस दौरान कई कानूनी दिग्गजों ने हिस्सा लिया। भारत के पूर्व चीफ जस्टिस आरसी लाहोटी ने बैठक की अध्यक्षता की।
इस मौके पर पूर्व चीफ जस्टिस आरसी लाहोटी ने कहा कि मानव रचना यूनिवर्सिटी की ओवर-ऑल पर्फार्मेंस के लिए गोल्ड मेडल फॉर एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। बैठक के दौरान एक मजबूत कानूनी इंटर्नशिप और प्लेसमेंट सेल भी स्थापना करने की चर्चा की गई। इसके साथ श्वैकल्पिक विवाद समाधान उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना को प्रमुख माना गया। सभी दिग्ग्जों ने कहा इस केंद्र की स्थापना प्रसिद्व लॉ फर्म, वकील और कॉर्पोरेट फर्मों को साथ लाने के लिए बेहतर प्रयास होगा।
इस दौरान सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज अमित्वा रॉय, मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के अध्यक्ष डॉ० प्रशांत भल्ला, एमपी हाईकोर्ट के पूर्व एक्टिंग चीफ जस्टिस केके लाहोटी, दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व जज कैलाश गंभीर, भारत सरकार के पूर्व लॉ सचिव पीके मल्होत्रा, आईएएस जसबीर सिंह बजाज, सीनियर काउंसल आशोक गुप्ता, इनकम टैक्स के पूर्व चीफ कमिश्नर आरके बजाज, आडवाणी एंड कंपनी के पार्टनर शशांक गर्ग, मानव रचना यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ० संजय श्रीवास्तव और एमआरआईआईआरएस के वीसी डॉ० एनसी वाधवा भी मौजूद रहे।

Related posts

अब रेन बसेरों में होंगी सभी सुविधाएं, निगमायुक्त ने कड़ा रूख अपनाते हुए अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश।

Metro Plus

FIA ने ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

Metro Plus

DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा मैमोग्रॉफी कैंप का आयोजन किया गया

Metro Plus