Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

बाबा भीमराव अंबेडकर सच्चाई और ईमानदारी की मिसाल थे: रहीशा खान

मैट्रो प्लस से कृष्ण आर्य की रिपोर्ट
पुन्हाना, 6 दिसम्बर: अंबेडकर पार्क पुन्हाना में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री रहीशा खान ने कहा कि बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चल कर ही समता मूलक समाज की स्थापना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब जीवन पर्यन्त समाज को एक डोर में बांधने के लिए संकल्पित रहे।
इस मौके पर राज्य मंत्री रहीशा खान ने अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर बाबा भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भारत देश का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि बाबा भीमराव आंबेडकर एक अर्थशास्त्री, राजनीतिक और समाज सुधारक थे। बाबा साहब केवल दलितों के मसीहा नहीं थे, बल्कि अन्य वर्गों के लिए भी वो एक बहुत बड़े मसीहा थे।
इस अवसर पर राज्य मंत्री रहीशा खान ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर सच्चाई और ईमानदारी की मिसाल थे, जिनके पास ज्ञान का बहुत भंडार था, उस ज्ञान के भंडार के दम पर ही उन्होंने पूरी दुनिया का सबसे अच्छा सविंधान भारत देश के लिए तैयार करने का काम किया था। उन्होंने कहा कि सबसे सच्ची श्रद्धांजलि बाबा साहब अंबेडकर को वह होगी कि देश का हर नागरिक यह प्रण ले कि वह किसी भी दलित समाज के इंसान के साथ कोई भेदभाव नहीं करेगा और भारतीय संविधान की अनुपालना करें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मनोहर सरकार के राज में दलित समाज को उनके हक हकूक मिले हैं और उनको सरकार में पूरा मान व सम्मान भी मिला है। राज्य मंत्री ने कहा कि उनके घर के दरवाजे दलित समाज के लोगों के लिए 24 घंटे खुले हुए हैं और उनके हक और हुकूक व उनकी लड़ाई के लिए वह हर वक्त उनके साथ खड़े हैं उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में दलित समाज का एक विशेष और बड़ा योगदान रहा है। राज्य मंत्री रहीशा खान ने कहा कि हमें एक दूसरे से समाज में बिना भेदभाव किए रहना चाहिए और हमेशा भाई चारा बना रहना चाहिए, मेवात का भाईचारा विश्व में एक अलग पहचान रखता है। इस दौरान दलित समुदाय के जिम्मेदार लोगों ने रहीशा खान का जोरदार स्वागत व सम्मान किया।

Related posts

प्रभु की भक्ति में बहुत शक्ति है: उमेश भाटी

Metro Plus

एमआरईआई के द्वारा फिरोजपुर कलां में मुफ्त स्वास्थ्य कैंप का हुआ आयोजन

Metro Plus

जन्म पंजीकरण में लापरवाही बरतने पर निजी अस्पतालों पर अब होगी सख्त कार्यवाही: DC

Metro Plus