Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

निगम प्रशासन बिना किसी दबाव के सभी वार्डों में पानी की समान आपूर्ति करे: डिप्टी मेयर

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 1 अगस्त :
निगम वार्डों में पानी की असमान आपूर्ति की समस्या को दूर करने के लिए डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग ने निगम आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन बिना किसी दबाव के सभी वार्डों में पानी की समान आपूर्ति करे। इसके लिए एक स्वतंत्र ब्रांच बनाने का भी सुझाव श्री गर्ग ने दिया है।
इस मौके पर डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग ने बताया कि कई दिनों से वार्डों में असमान पानी आपूर्ति की शिकायतें उनके ऑफिस को मिल रही थीं। इनमें कई पार्षदों का भी कहना था कि पानी उनके वार्ड से निकाला जाता है और आपूर्ति दूसरे वार्ड को कर दिया जाता है। इसी प्रकार जेएनएनयूआरम के पानी के भी असमान आपूर्ति की शिकायतें मिल रही थीं। श्री गर्ग ने बताया कि उन्हें पता चला कि इस असमान पानी आपूर्ति में जनप्रतिनिधियों का ही अधिकारियों पर दबाव होता है। जिससे वह ऐसा करने के लिए मजबूर होते हैं।
इस मौके पर डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग ने बताया कि इस असमान पानी आपूर्ति के कारण जनता को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसे देखते हुए उन्होंने निगम आयुक्त अनीता यादव को सभी वार्डों में समान पानी आपूर्ति के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने आयुक्त को सुझाव भी दिया है कि जनप्रतिनिधियों के दबाव से बचने के लिए एक स्वतंत्र ब्रांच अथवा कमेटी भी बनाई जानी चाहिए जो समान पानी आपूर्ति निश्चित कर सके।

Related posts

हुडा के एससीएफ धारकों को सरकार ने दी राहत, एससीएफ हो सकेंगे एससीओ में तब्दील

Metro Plus

निर्भया कांड पर बनी डॉक्युमेंटरी का प्रसारण तो सही लेकिन हत्यारों को हो जल्द से जल्द फांसी: सुरेन्द्रपाल

Metro Plus

पुलिस चौकी खुलवाए जाने पर विधायक नगेंद्र भड़ाना ने जताया पुलिस आयुक्त का आभार

Metro Plus