Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीतिरोटरी

कुंदन ग्रीन वैली व रोटरी क्लब ने लगाया रक्तदान व नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 57 यूनिट रक्त एकत्रित

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लबगढ़, 7 दिसम्बर: कुंदन ग्रीन वैली स्कूल के प्रांगण मे स्कूल के संस्थापक श्री शिवलाल शर्मा की पहली पुण्यतिथि पर रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन के सहयोग से एक विशाल रक्तदान शिविर एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मूलचंद शर्मा ने फीता काटकर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप मे एसीपी बल्लभगढ़ बलबीर सिंह, प्रभारी कुलदीप एवं ज्योतिषाचार्य डॉ. सतीश चंद्र शर्मा मौजूद थे। इस अवसर पर विधायक के बड़े भाई टीपर चंद, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन के प्रधान नरेंद्र परमार, पूर्व प्रधान नवीन गुप्ता, प्रेजिडेंट इलेक्ट अनुज सिंघल, सचिव संजीव आहूजा, संजय गर्ग, एस.पी. सिंह, महेन्द्र बब्बर, अंकित अग्रवाल, सौरभ मित्तल, आकाश बहल, दीपक यादव आदि रोटरी क्लब के सदस्यों के अलावा कांग्रेस नेता सतबीर डागर, मोनू ढिल्लो, डॉ. प्रवीन गुप्ता, संत हुड्डा, दीपक चौधरी पार्षद व दीपक यादव पार्षद विशेष तौर पर मौजूद थे।
इस नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में अस्पताल से आये फिजिशियन, कॉर्डियोलॉजिस्ट, ई.एन.टी., डेन्टिस्ट, ई.सी.जी., गॉयक्लोजिस्ट, टीएनटी आदि डॉक्टरों की टीम द्वारा लोगों की जांच की गई। शिविर में करीब 1480 रोगियों के रोग की जांच की। साथ ही नि:शुल्क दवाईयां देते हुए स्वस्थ रहने को लेकर आवश्यक परामर्श दिया गया।
रोटरी ब्लड बैंक की टीम द्वारा इस शिविर मे 57 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया जिसमें कि विशेष तौर से स्कूल के निर्देशक भारत भूषण शर्मा, उपनिर्देशिका श्रीमति कमल अरोड़ा व स्कूल के स्टॉफ का रक्तदान में विशेष योगदान रहा। विधायक मूलचंद शर्मा ने इस तरह के आयोजन करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी और भविष्य में भी हर प्रकार के सहयोग की बात कही। उन्होंने संस्था के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है जोकि सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुंदन ग्रीन वैली स्कूल व सोच संस्था के निदेशक भारत भूषण ने कहा कि रक्त से कईयों की जान बचायी जा सकती है। इससे बड़ा कोई दान नहीं होता है। आज हम सभी शिक्षित व सभ्य समाज के नागरिक है, तो क्यों नहीं हम रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें और लोगों को जीवनदान दें।
उन्होंने कि उनकी संस्था पौधारोपण, खेलकूद, नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आदि जैसे इस तरह से जनहित के कार्य समय-समय पर आपसी सहयोग से करवाती रहती है। मेधावी विद्यार्थियों व नेक कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित करती है।

 

 

 

Related posts

ABVP ने छात्र संघ चुनावों में चारों पदों पर अपना परचम लहराया

Metro Plus

MCF के तोडफ़ोड़ दस्ते व पुलिस पर क्यों हुआ आज पथराव? देखें।

Metro Plus

Modern Delhi Public School staged a presentation A Musical Soiree

Metro Plus